{"_id":"657e04e3491137b75b039657","slug":"ruckus-after-drinking-alcohol-in-the-society-pulled-the-supervisor-from-the-lift-and-beat-him-up-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-22755-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी में शराब पीकर हुड़दंग, लिफ्ट से खींचकर सुपरवाइजर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी में शराब पीकर हुड़दंग, लिफ्ट से खींचकर सुपरवाइजर को पीटा
विज्ञापन
सोसाइटी में शराब पीकर हुड़दंग, लिफ्ट से खींचकर सुपरवाइजर को पीटा
- ग्रेनो वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड ऐवन्यू सोसाइटी का मामला, पांच गिरफ्तार
- सोसाइटी में शराब पीने और हंगामा का वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी के रिसेप्शन और रास्ते पर शनिवार तड़के पांच युवकों ने शराब पीकर हुड़दंग किया। हाथ में शराब की बोतल लेकर हुड़दंग करने का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर अनिरुद्ध पर हमला कर दिया। लिफ्ट से खींचकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर ब्रजेश कुमार सिंह, अमन त्रिपाठी, रणधीर मिश्रा, अंकित कुमार और अमित पांडे को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार रात को समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में किराये पर रहने वाले युवक से मिलने के लिए साहिबाबाद की सोसाइटी निवासी चार युवक दो कारों में सवार होकर पहुंचे थे। आरोपियों ने फ्लैट में बैठकर देर रात तक शराब पी। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आरोपी युवक शराब की बोतल लेकर फ्लैट से बाहर निकल आए। पांचों आरोपी बोतल हाथ में लेकर रिसेप्शन और सोसाइटी के रास्ते में हुड़दंग और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर सिक्योरिटी सुपरवाइजर अनिरूद्ध मौके पर पहुंचा।
अनिरूद्ध ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया। इस पर आरोपी उसे दिखाकर बोतल से शराब पीने लगे। अनिरूद्ध ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाने के लिए आरोपी के फ्लैट में जाने लगा। उसे लगा कि फ्लैट में युवक के परिजन भी होंगे। इस बीच आरोपियों ने अनिरूद्ध को लिफ्ट से पकड़कर बाहर खींच लिया। आरोपियों ने अनिरूद्ध की पिटाई कर दी। इससे उसके नाक और सिर में चोट लगी। आरोपियों का वीडियो वायरल होने के बाद निवासियों ने सोसाइटी की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
फुटेज से पहचान कर किया गिरफ्तार
अनिरूद्ध की शिकायत पर पुलिस सोसाइटी में पहुंचकर जांच की। लेकिन तब तक आरोपी एक कार लेकर भाग फरार हो गए थे। जबकि उनकी दूसरी कार सोसाइटी में रह गई थी। जिसे किसी ने पंचर कर दिया था। पुलिस ने सोसाइटी के फुटेज खंगाले साथ ही मोबाइल में कैद वीडियो से भी आरोपियों की पहचान की। एसीपी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।