फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RTE: More than five thousand seats allotted, admission only 2700

आरटीई : पांच हजार से ज्यादा सीटें आवंटित, दाखिले सिर्फ 2700

Thu, 25 Jul 2024 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
RTE: More than five thousand seats allotted, admission only 2700
आरटीई : पांच हजार से ज्यादा सीटें आवंटित, दाखिले सिर्फ 2700
विज्ञापन


- दाखिले नहीं मिलने से परेशान छात्र, स्कूलों के काट रहे चक्कर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत चार चरणों में पांच हजार से ज्यादा छात्रों को निजी स्कूलों में सीट आवंटित की गई है, लेकिन अभी तक सिर्फ 2700 को ही दाखिले मिल पाए हैं। अन्य छात्र दाखिले के लिए स्कूल के चक्कर काट रहे हैं। इसमें ऐसे छात्र भी शामिल हैं, जिनका पिछले वर्ष भी सूची में नाम आया था, लेकिन स्कूलाें ने दाखिला नहीं दिया। स्कूलों का कहना है बड़ी संख्या में अभिभावक गलत प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं और गरीबों का हक मार रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के अंदर स्कूलों को रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। जिले में 1200 से ज्यादा स्कूलों में 16516 सीटें हैं। पहले चरण में 5810 बच्चों के अभिभावकों ने दाखिले के लिए आवेदन किया। इसमें से 2563 छात्रों को सीट आवंटित हुई। दूसरे चरण में 3891 अभिभावकों ने आवेदन किया, जिसमें से 1561 बच्चों को सीट आवंटित की गई। तीसरे चरण में 1602 अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया और 662 बच्चों को सीट आवंटित हुई। वहीं, अंतिम चरण में 275 बच्चों को सीट आवंटित हो पाई। कुल 5061 छात्रों को सीट आवंटित हुई, लेकिन अभी तक सिर्फ 2760 छात्रों को ही दाखिले मिल पाए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने 61 स्कूलों को तलब किया था। 54 स्कूल संचालक मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान स्कूल संचालकों का कहना है कि कई अभिभावकों ने गलत प्रमाण पत्र बनवा लिए हैं। एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान ने बताया कि स्कूलों के साथ मीटिंग की गई थी। उनको एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed