फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 7.51 crore recovered from buyers from five builders

Noida News: पांच बिल्डरों से खरीदारों के 7.51 करोड़ वसूले

Tue, 12 Mar 2024 09:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:28 AM IST
विज्ञापन
Rs 7.51 crore recovered from buyers from five builders
पांच बिल्डरों से खरीदारों के 7.51 करोड़ वसूले
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने कहा, आरसी का पैसा नहीं जमा करने पर बिल्डरों का बैंक खाता जब्त कर होगी वसूली
नंबर
400 करोड़ बकाया है जिले के बिल्डरों पर यूपीरेरा का
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पांच बिल्डरों से खरीदारों के 7.51 करोड़ रुपये की वसूली की। सबसे ज्यादा जयप्रकाश एसोसिएट्स बिल्डर से चार करोड़ रुपये की वसूली की गई। वहीं सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट का बैंक खाता जब्त कर 1.79 करोड़ रुपये वसूले गए। प्रशासन ने सभी बिल्डरों को रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि ऐसा नहीं करने पर कार्यालय या बैंक खाता जब्त कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। अहम है कि जिले के बिल्डरों पर यूपी रेरा के 400 करोड़ से अधिक की वसूली होनी है।

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी करता है। जिस पर प्रशासन की टीम वसूली की कार्रवाई कर रही है। दादरी एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि एक से 10 मार्च के बीच पांच बिल्डरों से 7.51 करोड़ की वसूली की गई। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी पैसा नहीं जमा करने पर महागुन बिल्डर के नोएडा सेक्टर-63 स्थित कार्यालय को सील कर दिया गया। जिसके बाद बिल्डर ने धनराशि जमा कराई। वहीं सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट के बैंक खातों को कुर्क कर 1.79 करोड़ की वसूली की गई। इसी तरह लॉजिक्स इंफ्रा डेवलपर्स से 50 लाख और ला रेजीडेंसिया बिल्डर से 21 लाख की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि वसूली के बाद धनराशि यूपी रेरा को भेज दी है। वहां से यह राशि खरीदारों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed