Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 6.80 lakh siphoned off from account by using the threat of gas connection disconnection

Noida News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर खाते से उड़ाए 6.80 लाख

Wed, 18 Nov 2026 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rs 6.80 lakh siphoned off from account by using the threat of gas connection disconnection
व्हाट्सएप पर भेजी गैस बिल अपडेट करने वाली एपीके फाइल डाउनलोड कराई, नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से की ठगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गैस बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन कटने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-78 निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से 6.80 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने बिल अपडेट कराने के नाम पर पीड़ित को व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर डाउनलोड कराई थी। इसके बाद 13 रुपये का ट्रांजेक्शन चार्ज जमा कराने के बहाने नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कराया। कुछ समय बाद बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से रकम निकलने का पता चला। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सेक्टर-78 स्थित आदित्य अर्बन कासा निवासी सुशील कुमार कुलश्रेष्ठ ने शिकायत की है कि 13 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें गैस बिल का भुगतान नहीं होने और कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी। मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने बताया कि बिल का भुगतान सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। इसे ठीक करने के लिए मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करना होगा। आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। पीड़ित ने इसे डाउनलोड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने बिल अपडेट करने के लिए 13 रुपये ट्रांजेक्शन चार्ज देने को कहा। पीड़ित ने नेट बैंकिंग से दो-तीन बार भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार ट्रांजेक्शन फेल दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया और अपने काम से बाहर चले गए। कुछ देर बाद ठग ने पीड़ित की पत्नी को फोन किया और बैंक खाते में मौजूद रकम के बारे में पूछताछ की। पत्नी को बातचीत पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पीड़ित को दी। इसके बाद पीड़ित ने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड की जांच की तो कुल 6.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का पता चला। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed