फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Routes of feeder buses not decided even after two months

Noida News: दो महीने बाद भी फीडर बसों के रूट तय नहीं

Tue, 18 Apr 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Routes of feeder buses not decided even after two months
दो महीने बाद भी फीडर बसों के रूट तय नहीं
विज्ञापन

-ब्लू और एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों से फीडर बस चलाने की योजना पर देरी की मार

-नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण को लेना है बसों के रूट पर फैसला

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मेट्रो स्टेशनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों की राह आसान बनाने के लिए फीडर बसें चलाने की योजना पर देरी की मार पड़ रही है। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने नौ रूटों का प्रस्ताव बनाकर नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरण को भेजा हुआ है, लेकिन दो महीने बाद भी बसों के रूट फाइनल नहीं हो सके हैं। इसका खामियाजा मेट्रो से सफर करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है।

फरवरी की शुरूआत में ही एनएमआरसी ने दोनों प्राधिकरणों को बसों के रूट का प्रस्ताव भेज दिया था। प्राधिकरणों को अपने क्षेत्र में यात्रियों की सहूलियत के हिसाब नए सिरे से रूट तय करने हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा था कि जल्द ही रूट फाइनल कर दिए जाएंगे। रूट इस तरह से निर्धारित किए जाएंगे, जिससे कि यात्रियों को 15 मिनट के अंतराल पर स्टॉपेज पर बस मिल सके। दो महीने बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण बसों के रूट तय नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


25 बसों का किया जाना है संचालन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा लाइन मेट्रो के अलावा दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाली ब्लू लाइन मेट्रो के स्टेशनों से शहर के अलग-अलग सेक्टरों के बीच 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। प्राधिकरण उन रूटों पर बसें चलाने की योजना बना रहा है। जो पहले निर्धारित थे, क्योंकि प्राधिकरण को दोबारा से बस शेल्टर आदि बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि इसके बाद प्रस्ताव पर मंजूरी की मुहर लगाने में देरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में लगातार हो रही देरी
लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए फीडर बसों का संचालन करने की योजना पिछले साल सितंबर या अक्तूबर में ही सिरे चढऩी थी। लेकिन किसी कंपनी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इसकी वजह से बस चलाने की योजना में लगातार देरी होती रही। अब एक कंपनी आगे आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed