फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Route diversion regarding Bageshwar Dham Shrimad Bhagwat Katha

Noida News: बागेश्वर धाम श्रीमद्भागवत कथा को लेकर रूट डायवर्जन

Mon, 10 Jul 2023 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Route diversion regarding Bageshwar Dham Shrimad Bhagwat Katha
बागेश्वर धाम श्रीमद्भागवत कथा को को लेकर रूट डायवर्जन
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जैतपुर मेट्रो डिपो के पास आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने कुछ मार्गों का रूट डायवर्ट किया है। 10 से 16 जुलाई तक 130 मीटर रोड पर डिपो मेट्रो स्टेशन गोलचक्कर से सुपरटेक सिजार सोसाइटी गोलचक्कर तक रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं, आयोजन स्थल के आसपास के ग्रामीण और सोसाइटी निवासी अपनी आईडी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को दिखाकर अपने पुराने रूट से आ-जा सकेंगे। यदि किसी को यातायात संबंधित परेशानी होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर काॅल कर सकेंगे।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर हरियाणा, अलीगढ़, बुलंदशहर, खुर्जा से आकर 130 मीटर रोड का प्रयोग कर तिलपता गोलचक्कर से दादरी, किसान चौक, गाजियाबाद ओर जाने वाले यातायात सुपरटेक सोसाइटी गोलचक्कर से नटमढ़ैया गोलचक्कर, होंडा सीएल चौक, परीचौक, अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेगा।
विज्ञापन


नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे से होकर 130 मीटर रोड का प्रयोग कर तिलपता गोलचक्कर से दादरी, बुलंदशहर की तरफ जाने वाले यातायात को परीचौक से एलजी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर होकर या परीचौक से अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर होकर गंतव्य तक जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद, दादरी से आकर तिलपता गोलचक्कर होकर 130 मीटर रोड से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले यातायात को साकीपुर/जैतपुर गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर/विश्व भारती स्कूल तिराहा की ओर डायवर्ट किया गया। यह यातायात साकीपुर गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर या जैतपुर गोलचक्कर से विश्व भारती स्कूल तिराहा से अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर, परीचौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।


यहां पर कर सकेंगे वाहन पार्क
यातायात पुलिस ने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, अलीगढ़, बुलन्दशहर, खुर्जा से आने वाले वाहनों के लिए सुपरटेक सोसाइटी गोलचक्कर से सिग्मा-2 सर्विस लेन के पास पार्किंग की व्यवस्था की है। जबकि दूसरी पार्किंग सुपरटेक सोसाइटी गोलचक्कर से ओमीक्रॉन-वन गोलचक्कर से सेक्टर-37 सर्विस लेन के पास बनाई है। परीचौक से आने वाले वाहन डेल्टा-वन गोलचक्कर से सर्विस रोड और ओमेक्स टावर के बराबर में बनी पार्किंग में खड़े होंगे। इसके अलावा गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर नॉलेज पार्क स्थित नासा बिल्डिंग के पास बनी पार्किंग में वाहन पार्क किए जा सकेंगे। जबकि दादरी-गाजियाबाद से आने वाले वाहनों के लिए डेल्टा-वन मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड ओमेक्स टावर में पार्किंग की व्यवस्था है। वहीं, जैतपुर की ओर सर्विस रोड पर बनी पार्किंग में वाहन खड़े किए जा सकेंगे। वहीं, वीआईपी पास धारक श्रद्धालु अपना वाहन मेट्रो डिपो गोलचक्कर के पास सर्विस लेन के बराबर में बनी पार्किंग में खड़ा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed