{"_id":"6189644b181c9a17ee720c9f","slug":"robbery-by-force-of-arms-mewat-news-noi6147170109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत मोहम्मदपुर-हसनपुर रोड पर स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों से कैश और दो मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कटिया उल्टा जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी सेल्समैन अंकित ने बताया कि वह ईशा फिलिंग स्टेशन पर कार्यरत है। रविवार देर रात लगभग 8:25 पर अवैध हथियारों से लैस होकर दो युवक फिलिंग स्टेशन पर आए। उन्होंने उनको और उनके साथी सेल्समैन अतुल पांडेय को हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप की सेल के करीब 43,987 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि उनके स्वयं के आठ हजार रुपये और दोनों सेल्समैन के मोबाइल फोन भी छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश को फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से जहां पेट्रोल पंप कर्मचारियों में डर का माहौल है, वहीं, इलाकेवासी व शहरवासी भी इस तरह की घटना से आक्रोशित है। जिन्होंने पुलिस प्रशासन से बदमाशों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
मोहम्मदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश ने बताया कि रविवार देर रात ईशा पेट्रोल पंप के मालिक श्यामसुंदर चांदना द्वारा कर्मचारियों के साथ लूटपाट की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पेट्रोल पंप पर तैनात पीड़ित सेल्समैन के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।