फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   robbed the businessman in broad daylight by saying hello uncle

नमस्ते अंकल कहकर दिनदहाड़े कारोबारी को लूटा

Tue, 19 Oct 2021 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
robbed the businessman in broad daylight by saying hello uncle
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार सुबह 11 बजे नमस्ते अंकल कहकर कार सवार कारोबारी को रोक लिया और चाकू के बल पर पांच हजार रुपये व अंगूठी लूट ली। पीड़ित ने एक ऑडियो जारी कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-119 निवासी संजय गुप्ता गौड़ ग्रेंडियोर सोसाइटी से होते हुए आमंत्रण सोसाइटी की तरफ कार से जा रहे थे। सुबह 11:08 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें इशारा कर रोक दिया। जैसे ही उन्होंने शीशा खोला तो बाइक सवार बदमाशों ने नमस्ते नरेंद्र जी अंकल कहा। उन्होंने मास्क नीचे कर बताया कि वह संजय गुप्ता हैं, तभी बदमाशों ने कार की चाबी निकाल ली और चाकू दिखाकर सोने की अंगूठी व पांच हजार रुपये लूट लिए। बदमाश भागते वक्त कार की चाबी भी ले गए, लेकिन उन्हें बता दिया कि आगे रास्ते में चाबी गिरा देंगे। वहां से उठा लेना। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन पीड़ित ने किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

कनपटी पर पिस्टल लगाकर बाइक सवारों ने लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने मदर डेयरी व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर 24,300 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। घटना 11 अक्तूबर की है, लेकिन कोतवाली फेज टू पुलिस ने 16 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, घटना के आठ दिन के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ग्रेटर नोएडा के बीटा प्रथम निवासी बलराज भाई उदयवीर सिंह के साथ सेक्टर-110 में मदर डेयरी चलाते हैं। 11 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे बलराज बाइक से घर जा रहे थे। वह जैसे ही एनएसईजेड के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने कनपटी पर पिस्टल रखकर बाइक की चाबी निकाल ली और बैग लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed