फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways fare will increase due to diversion on Kanwar route

Noida News: कांवड़ मार्ग पर डायवर्जन के कारण बढ़ेगा रोडवेज का किराया

Sun, 06 Jul 2025 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways fare will increase due to diversion on Kanwar route
कांवड़ मार्ग पर डायवर्जन के कारण बढ़ेगा रोडवेज का किराया
विज्ञापन

अलग-अलग मार्गाें से जाएंगी बसें, पांच मार्ग होंगे प्रभावित


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कांवड़ यात्रा के कारण होने वाले डायवर्जन की वजह से रोडवेज भी अपने मार्गाें में परिवर्तन करेगा। इसके कारण पांच मार्गाें पर चलने वाली बसों के किराये में वृद्धि की जाएगी। यह परिवर्तन डायवर्जन के दिन से लागू कर दिया जाएगा।


अधिकारियों के अनुसार किलोमीटर बढ़ने के कारण किराये में भी वृद्धि होगी। प्रबंधन की तरफ से नोएडा से मेरठ रूट पर आठ रुपये की वृद्धि की गई है। इस मार्ग पर यात्रियों को सामान्य दिनों में 122 रुपये किराया देना होता है, लेकिन डायवर्जन लागू होने के बाद 130 रुपये देने होंगे। वहीं, नोएडा से हरिद्वार मार्ग पर 21 रुपये बढ़ाए जाएंगे। इस रूट पर जहां आम दिनों में 379 रुपये किराया है वहीं, डायवर्जन के बाद किराया बढ़कर 400 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा नोएडा-हरिद्वार के तीन अलग-अलग मार्गाें पर भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन




नोएडा-मेरठ-हरिद्वार वाया नजीवाबाद मार्ग पर 76 रुपये अतिरिक्त 391 रुपये देने होंगे। वहीं नोएडा-हरिद्वार वाया चंदक रूट पर किराया 380 रुपये लिया जाएगा। इसके अलावा नोएडा-हरिद्वार वाया किला मार्ग पर यात्रियों से 406 रुपये लिए जाएंगे। एआरएम रोहिताश सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन लागू होने के बाद रेट प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए चलेंगी बसें
परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नोएडा क्षेत्र से कांवड़ यात्रा के लिए 50 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इनमें 40 बसों का संचालन लगातार होगा बाकी 10 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा, जिन्हें भीड़ होने पर इस्तेमाल किया जाएगा। डिपो परिसर में ही हेल्प डेस्क लगाई जाएगी, साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed