{"_id":"62642dcafa437849b96034b0","slug":"roadways-employees-protested-angered-over-suspension-of-driver-demanding-strict-action-against-traffic-manager-mewat-news-noi644600187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, चालक को सस्पेंड करने पर गुस्साए, ट्रैफिक मैनेजर पर कड़ी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, चालक को सस्पेंड करने पर गुस्साए, ट्रैफिक मैनेजर पर कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
नूंह। बस अड्डे पर रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर ट्रैफिक मैनेजर नवनीत सिंह के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी कर ट्रैफिक मैनेजर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित चालक अब्दुल हमीद का आरोप है कि ट्रैफिक मैनेजर उनको काफी परेशान कर रहा है। हाल ही में नूंह से होडल और पुन्हाना से कुलाना जाने वाली बसों को ट्रैफिक मैनेजर ने बंद करा दिया है। इस पर उन्होंने उनसे कहा कि ये दोनों रूट बहुत ही ज्याद व्यस्त है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। इस रूट से बसों को बंद हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इसी बात को लेकर ट्रैफिक मैनेजर ने उनको सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में शनिवार को उसके पास आदेश भी आ गए।
अब्दुल हमीद ने कहा कि उनके द्वारा लोगों की समस्या को उठाने पर उन्हें दंडित किया गया है। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजर पर कई भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए और कहा कि ट्रैफिक मैनेजर ने विभाग में सभी सीनियर, जूनियर के पदों को प्रभावित कर रखा है, जिससे कर्मचारियों में उनके खिलाफ रोष है। इस दौरान उन्होंने नूंह रोडवेज की महाप्रबंधक एकता चोपड़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ट्रैफिक मैनेजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि 2013 के बाद से ही जिले में ट्रैफिक मैनेजर की पोस्ट खाली थी। सरकार को इस मामले की विजिलेंस से भी जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह सर्व कर्मचारी संघ नूंह डिपो के प्रधान भी हैं और समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों को उठाने पर मैनेजर उनसे रंजिश रखता है। इस कारण उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा। इस मौके पर मुख्य रूप से कपिल, हरकेश, असलम, अकरम, संजीव, धर्मेंद्र और संजीव सहित अन्य मौजूद रहे। इस बारे में ट्रैफिक मैनेजर नवनीत सिंह ने कहा कि चालक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था।
फोटो