फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways employees protested, angered over suspension of driver, demanding strict action against traffic manager

रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, चालक को सस्पेंड करने पर गुस्साए, ट्रैफिक मैनेजर पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Sat, 23 Apr 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees protested, angered over suspension of driver, demanding strict action against traffic manager
नूंह। बस अड्डे पर रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर ट्रैफिक मैनेजर नवनीत सिंह के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी कर ट्रैफिक मैनेजर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित चालक अब्दुल हमीद का आरोप है कि ट्रैफिक मैनेजर उनको काफी परेशान कर रहा है। हाल ही में नूंह से होडल और पुन्हाना से कुलाना जाने वाली बसों को ट्रैफिक मैनेजर ने बंद करा दिया है। इस पर उन्होंने उनसे कहा कि ये दोनों रूट बहुत ही ज्याद व्यस्त है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। इस रूट से बसों को बंद हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इसी बात को लेकर ट्रैफिक मैनेजर ने उनको सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में शनिवार को उसके पास आदेश भी आ गए।
विज्ञापन

अब्दुल हमीद ने कहा कि उनके द्वारा लोगों की समस्या को उठाने पर उन्हें दंडित किया गया है। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजर पर कई भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए और कहा कि ट्रैफिक मैनेजर ने विभाग में सभी सीनियर, जूनियर के पदों को प्रभावित कर रखा है, जिससे कर्मचारियों में उनके खिलाफ रोष है। इस दौरान उन्होंने नूंह रोडवेज की महाप्रबंधक एकता चोपड़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ट्रैफिक मैनेजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि 2013 के बाद से ही जिले में ट्रैफिक मैनेजर की पोस्ट खाली थी। सरकार को इस मामले की विजिलेंस से भी जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह सर्व कर्मचारी संघ नूंह डिपो के प्रधान भी हैं और समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों को उठाने पर मैनेजर उनसे रंजिश रखता है। इस कारण उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा। इस मौके पर मुख्य रूप से कपिल, हरकेश, असलम, अकरम, संजीव, धर्मेंद्र और संजीव सहित अन्य मौजूद रहे। इस बारे में ट्रैफिक मैनेजर नवनीत सिंह ने कहा कि चालक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed