फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways buses will not use the Dadri Bypass; entry will be via the T-junction.

Noida News: दादरी बाईपास से नहीं निकलेंगी रोडवेज बसें, तिराहे पर होगी एंट्री

Thu, 24 Sep 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not use the Dadri Bypass; entry will be via the T-junction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी में रोडवेज बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब गाजियाबाद से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली रोडवेज बसों को दादरी तिराहे स्थित बस स्टैंड पर एंट्री करानी होगी। बसें बाईपास से होकर नहीं निकल सकेंगी। इसके लिए रोडवेज ने तिराहे पर कर्मचारी की तैनाती की है। बाईपास से बस निकालने वाले चालक और परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
दादरी तिराहे पर रोडवेज का बस स्टैंड है। यहां बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते हैं। आरोप है कि पिछले काफी समय से लंबी दूरी की अधिकांश बसें दादरी में आने के बजाय बाईपास से निकल जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार यात्री बस स्टैंड पर खड़े रह जाते हैं और बस बाईपास से निकल जाती है। समस्या को लेकर दादरी के लोगों ने सिकंदराबाद के एआरएम से शिकायत की थी। उन्होंने गाजियाबाद से सिकंदराबाद जाने वाली बसों को दादरी तिराहे से होकर संचालित करने की मांग की थी। शिकायत के बाद रोडवेज ने तिराहे पर कर्मचारी तैनात कर बसों की एंट्री शुरू करा दी है। इससे दादरी आने वाली और बाईपास से निकलने वाली बसों की निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन

बाईपास पर उतार दिए जाते हैं यात्री-
आरोप है कि कुछ चालक दादरी के यात्रियों को धूम मानिकपुर या चिटहेरा के पास उतार देते हैं। ये स्थान दादरी से करीब तीन किलोमीटर पहले हैं। इसके बाद बस बाईपास से निकल जाती है। यात्रियों को दादरी पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
बाईपास से निकलने वाली बसों के चालक और परिचालक को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार सिंह, एआरएम, सिकंदराबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article