{"_id":"62b623c39fd2c838ac51d904","slug":"roadways-bus-caught-fire-passengers-saved-their-lives-by-jumping-noida-news-noi6560499149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। जीटी रोड पर वीआईटी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार को यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरातफरी मच गई। बस रूकते ही यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। हालांकि बस यात्रियों ने दमकल वाहन के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सीएनजी किट में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
कौशांबी रोडवेज बस डिपो की अनुबंधित बस दिल्ली के आनंद विहार से बुलंदशहर के जा रही थी। बस में करीब पचास यात्री सवार थे। मौसम बस चला रहा था। दादरी कोतवाली क्षेत्र के वीआईटी पुलिस चौकी के नजदीक अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर चालक मौसम ने सड़क के बस रोक दी। बस रुकते ही इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने तत्काल सवारियों को बस से कूदने के लिए कहा। बस रुकते ही सवारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन सवारियों ने दरवाजे से निकलना शुरू कर दिया। जबकि कई ने खिड़की कूदकर जान बचाई।
आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वीआईटी पुलिस चौकी प्रभारी अनूप दीक्षित का कहना है कि बस में पचास यात्री सवार थे। कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।