फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roads and drains will improve in villages, basic amenities will be available

Noida News: गांवों में सुधरेंगी सड़कें-नालियां, बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी

Sat, 13 Sep 2025 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains will improve in villages, basic amenities will be available
विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने द्वारका विधानसभा के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी के गांवों को नए सिरे से विकसित करने की योजना है। सड़कें, नालियां, पेयजल व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने मेगा प्लान बनाया है। गांवों की जमीनी हकीकत जानने के लिए शनिवार को विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने द्वारका विधानसभा के गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं समझीं और अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

दरअसल, दिल्ली सरकार गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एलजी और मुख्यमंत्री की कई बार बैठकें हुई हैं। कपिल मिश्रा ने डाबरी, नसीरपुर, मंगलापुरी और सागरपुर गांवों का दौरा किया। उनके साथ स्थानीय विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने डाबरी से अपने दौरे की शुरुआत की। ग्रामीणों ने बताया कि एक दशक से गांव उपेक्षित हैं। टूटी चौपालें, खराब सड़कें, पानी की किल्लत और बंद स्ट्रीट लाइट्स रोजमर्रा की परेशानियां हैं। इस पर कपिल मिश्रा ने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है लेकिन अब हर समस्या का समय से पहले समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


सागरपुर पार्क में फिर से होगी छठ पूजा
सागरपुर में ग्रामीणों ने बंद पड़े छठ घाट का मुद्दा उठाया। कपिल मिश्रा ने कहा कि सात साल बाद इस बार सागरपुर पार्क में छठ पूजा फिर शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार से बात कर नहर किनारे एक अस्थायी छठ घाट बनाने का फैसला किया है। इस साल छठ पूजा भव्य रूप से मनाया जाएगा। पिछले दस साल से उपेक्षित दिल्ली के गांव अब नए कलेवर में दिखेंगे। सरकार हर चौपाल, गली, खेत और जलाशय को संवारेगी। सेवा पखवाड़े में सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर विशेष कार्यक्रम होंगे। गांव की समस्याएं तेजी से हल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed