{"_id":"6abcfc16aa9f0a1f1b02ef53","slug":"road-to-home-lost-amidst-potholes-sector-3-residents-distressed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107715-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गड्ढों में गुम हुआ घर का रास्ता, सेक्टर-3 निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गड्ढों में गुम हुआ घर का रास्ता, सेक्टर-3 निवासी परेशान
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर - 3 में जर्जर पडी सड़क । स्रोत निवासी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-3 के लोगों के लिए सड़कों पर गड्ढे बड़ी मुसीबत बन गए हैं। सेक्टर की कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। गड्ढों और उड़ती धूल ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है।
निवासियों ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। रोज इसी रास्ते से गुजरने वाले लोगों को हर दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों का अचानक सामने आने वाले गड्ढों से संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। धूल उड़ने से आसपास रहने वाले लोगों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है।
लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ। लोगों की मांग है कि सड़क की मरम्मत के साथ किनारे बने गड्ढों को भी जल्द भरा जाए।
विज्ञापन
घर से निकलने के बाद वापस घर पहुंचना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। - त्रिशा यादव
कई बार शिकायत की गई है, लेकिन सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ। - अरुण राणा
सड़क पर गड्ढों के साथ धूल की भी समस्या है। वाहन निकलते ही धूल उड़ती है। - आशीष किशोर
सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे सबसे चिंता की बात हैं। इन्हें जल्द भरवाना चाहिए। - मधु मलिक