फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road started breaking as soon as it was built

Noida News: बनते ही टूटन लगी सड़क, खानापूर्ति में जुटा विभाग

Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
road started breaking as soon as it was built
फोटो
विज्ञापन

-पिनगवां खंड के पापड़ा गांव से नैवाना सहित कई गांवों को जोड़ती है यह सड़क


संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। पिनगवां खंड के पापड़ा गांव से नैवाना सहित कई गांवों को जोड़ने वाली करीब ढाई किलोमीटर लंबी ग्रामीण आंचल की सड़क बनने के महीने बाद ही उखड़ने लग गई। लोगों का आरोप हैं कि विभाग और ठेकेदार ने अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में सड़क निर्माण में खानापूर्ति करने का काम किया हैं।
इस सड़क में कहीं बरम बनने का काम अधूरा हैं तो कई जगह से यह सड़क उखड़नी शुरू हो गई। हालांकि इस सड़क की आवाज विधानसभा तक भी गूंजी, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि संबंधित विभाग की सड़क बनने के बाद पांच साल तक की गारंटी होती हैं। जमालूद्दीन, इस्लाम, सुलेमान, जान मोहम्मद, मुबारिक सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि महीनो पहले ही सड़क बनकर तैयार हुई हैं जो अब जगह जगह से टूटने लगी हैं। यह सड़क बड़े दिनों बाद बनी हैं लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण फिर से कई गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भ्रष्ट अधिकारियों ने नियम के अनुसार सड़क निर्माण कार्य में अच्छी क्वालिटी की सामग्री ना लगाई। घटिया सामग्री लगाकर खानापूर्ति कर बनाई गई इस सड़क की राशि को विभागीय अधिकारियों से सांठ-गांठ होकर ठेकेदार गबन कर गया और सरकार को चूना लगा दिया। हमारी मांग है कि सड़क में लगाई गई सामग्री की जांच हो और खानापूर्ति करने वाले ठेकेदार व अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो।
विज्ञापन


------
वर्जन

सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी की तीन साल की गारंटी हैं। कहीं से भी टूट फूट होगी तो उसकी मरम्मत का जिम्मा एजेंसी का हैं। जिसमें विभाग की तरफ से कोई पैसा खर्च नहीं किया जाएगा। बरम बनने का काम अधूरा पड़ा हुआ हैं उसको जल्दी पूरा कराया जाएगा। घटिया सामग्री लगाने की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल यादव, एसडीओ मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed