{"_id":"6a6229fac59bbe19080c7c49","slug":"road-accident-grnoida-news-c-1-noi1095-4533678-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो चालकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो चालकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
अलग-अलग सडक़ हादसों में दो की मौत, दो चालकों पर प्राथमिकी
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा 19 जुलाई की रात सेक्टर-57 कट के पास हुआ। मैनपुरी के सोतियाना निवासी आशुतोष दुबे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता राम प्रकाश दुबे और भाई आशीष कुमार दुबे बाइक से सेक्टर-12/22 से गढ़ी चौखंडी गांव लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे सेक्टर-57 कट के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान राम प्रकाश दुबे की मौत हो गई।
दूसरा हादसा 21 जुलाई की रात सेक्टर-62 स्थित डी पार्क के सामने हुआ। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अंकित सिंह पंवार मामा के घर से बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे दिल्ली नंबर की एक कार के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अंकित को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।