फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rigging in 125 leases of one thousand bighas of land, investigation started

Noida News: एक हजार बीघा जमीन के 125 पट्टों में हेराफेरी, जांच शुरू

Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Rigging in 125 leases of one thousand bighas of land, investigation started
खंदेड़ा भूमि घोटाला
विज्ञापन

----------
एक हजार बीघा जमीन के 125 पट्टों में हेराफेरी, जांच शुरू
- अपात्रों को आवंटिएत किए गए थे पट्टे, बिना अनुमति के पट्टों की जमीन बेची
- प्रशासन ने मांगी पट्टो की रिपोर्ट, होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चिटहेरा में हुए भूमि घोटाले की तर्ज पर दादरी तहसील के खंदेड़ा गांव में भी एक हजार बीघा जमीन पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। इसमें अपात्रों को पट्टे आवंटित किए जाने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने दादरी तहसील से पट्टों की रिपोर्ट मांगी है। मामले में पट्टा आवंटन के बाद बिना अनुमति के बेचने समेत कई अनियमितताएं सामने आई हैं।
दादरी तहसील के खंदेड़ा गांव में एक हजार बीघा जमीन पर करीब 125 पट्टे आवंटित किए गए थे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपात्रों को पट्टा आवंटन की शिकायत की है। आराेप है कि इनमें से कुछ लोगों ने जिला प्रशासन से बिना अनुमति के ही पट्टे की जमीन को बेच दी है। शिकायत पर तहसील स्तर से जांच की गई थी। जांच के दौरान फर्जी पट्टे होने की पुष्टि होने पर तहसीलदार ने पट्टे को निरस्त कराने के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया था। इन दिनों न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मामले को लेकर पट्टेदारों ने अपना पक्ष रखा जा चुका है। जिसमें से कुछ पट्टाधारकों की मृत्यु हो चुकी है। उनके वारिसान ने पट्टों को दूसरे लोगों को बेच दिया है। इनमें से कुछ लोगों ने प्रशासन की बिना अनुमति के ही पट्टे की जमीन को बेच दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में न्यायालय ने दादरी तहसील से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसमें तहसील स्तर से जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान इस गांव में भी चिटहेरा की तर्ज पर भूमि का घोटाला होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे लेकर तहसील स्तर पर गहनता से जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पट्टों में हेराफेरी की शिकायत लंबे समय से प्रशासन से की जाती रही है, लेकिन मामले को लेकर तहसील स्तर पर अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed