{"_id":"63ce6b5e38670d6dd569ae6f","slug":"reward-crook-involved-in-jahangirpuri-riots-arrested-noida-news-c-1-1-135928-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जहांगीरपुरी दंगे में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जहांगीरपुरी दंगे में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
-दंगा के बाद दिल्ली से हो गया था फरार, दिल्ली पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर पथराव के बाद हुए दंगे में शामिल एक इनामी बदमाश को जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंगे के बाद आरोपी फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर पहले से हत्या, दंगा और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सी ब्लॉक जहांगीरपुरी निवासी अशनूर के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये के इनाम घोषित था।
इस साल अप्रैल माह में हनुमान जयंती के दिन जहांगीरपुरी इलाके से शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। उसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। इस दौरान गोलीबारी और पथराव के बाद दो समुदायों के बीच तनाव व्याप्त हो गया। घटना में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने इस बाबत हत्या का प्रयास, दंगा फैलाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दंगा फैलाने में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान हिंसा में अशनूर के शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो चुका था। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 25 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि जहांगीरपुरी दंगे में शामिल एक आरोपी इलाके में मौजूद है। निरीक्षक अरुण कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शाह आलम बांध रोड से आरोपी अशनूर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी के दंगा में शामिल होने और उसके बाद फरार होने की बात सामने आई। पता चला कि दंगे के बाद वह पश्चिम बंगाल भाग गया था। मामले के शांत होने के बाद वह जहांगीरपुरी आ गया।