फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reward accused of robbery from petrol pump worker arrest in encounter

पेट्रोल पंप कर्मी से लूट का इनामी आरोपी मुठभेड़ में धरा

Wed, 26 May 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Reward accused of robbery from  petrol pump worker arrest in encounter
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के रतीराम कॉलोनी निवासी भारत उर्फ आजाद के रूप मे हुई है। आरोपी गत आठ जनवरी को देवला गांव के पेट्रोल पंप कर्मी से आठ लाख रुपये लूटने की वारदात में शामिल रहा था। पुलिस ने आरोपी से दस हजार रुपए नकद और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आठ जनवरी को देवला पेट्रोल पंप का कैश जमा करने कर्मचारी बैंक जा रहे थे। कर्मचारी स्कूटी पर सवार थे, इसी दौरान बुलेट सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने स्कूटी रोककर गोली मारने की धमकी दी और कर्मचारियों को उतारकर स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। कर्मचारियों को यह पहले से पता था कि स्कूटी की डिक्की में रुपये रखे हैं। इसके चलते पुलिस को करीबियों पर शक था। जांच में पता चला था कि वारदात में एक कर्मचारी भी शामिल रहा था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन भारत उर्फ आजाद फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed