फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Revival of Buddha Circuit is necessary for development of sports talent

Noida News: खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बुद्धा सर्किट का पुनरुद्धार जरूरी

Tue, 14 Oct 2025 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Revival of Buddha Circuit is necessary for development of sports talent
-सरोजनी नगर क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मांग
विज्ञापन

-कहा, खेलों में यूपी को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में निभा सकता है अहम भूमिका

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फार्मूला वन स्पीड कार रेस और मोटो जीपी बाइक रेस जैसे इवेंट कराने के बाद ग्रेटर नोएडा के पास मौजूद बुद्धा सर्किट वर्तमान में बदहाल पड़ा हुआ है। लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा के विधायक राजेश्वर सिंह ने इसका पुर्नरुद्धार कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। उनका कहना है कि बुद्धा सर्किट से यूपी को पूरी दुनिया में खेलों के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाने में मदद मिल सकती है।
मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में विधायक ने कहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का विकास हुआ। मोटर स्पोर्ट को बढ़ावा देने के लिए इसे निजी कंपनी द्वारा बनाया गया। करीब 3000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सर्किट में खेल सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। 2011 में शुरू होने के बाद ही यह दुनिया के अग्रणी रेसिंग ट्रैक में शामिल हो गया था। फार्मूला वन रेस का आयोजन यहां प्रशासनिक व वित्तीय कारणों से 2013 से बंद है। अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाले इस रेसिंग ट्रैक पर जबकि मोटो जीपी और फॉर्मूला वन जैसे आयोजन निरंतर होने चाहिए।
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि इन आयोजनों से पूरी दुनिया से करोड़ों लोग जुड़ते हैं। टीवी व डिजिटल प्रसारण के अलावा बड़ी संख्या में दर्शक बाहर से ग्रेटर नोएडा आते हैं। 2025 में करीब 21 देश में फार्मूला वन रेस होनी हैं। इन देशों का पर्यटन को भी वैश्विक मंच मिलेगा। सैकड़ों करोड़ रुपये का कारोबार भी इससे होगा। यूपी को भी ऐसे आयोजन से विश्वस्तरीय ब्रांडिंग के अलावा आर्थिक फायदे होंगे। यूपी का पर्यटन भी इससे बढ़ेगा। प्रदेश सरकार अगर प्रयास करे तो नोएडा एयरपोर्ट के नजदीकी वाले इस क्षेत्र को भारत की मोटर स्पोर्ट और एंटरटेनमेंट कैपिटल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए यमुना प्राधिकरण रेसिंग रिवाइवल टास्क फोर्स का गठन कर इसे उद्देश्य को पूरा कर सकती है। पीपीपी मॉडल पर इसके लिए संभावनाएं तलाश की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed