फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Revised...Fintech City will be established near Jewar Airport.

Noida News: संशोधित....जेवर एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी फिनटेक सिटी

Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Revised...Fintech City will be established near Jewar Airport.
संशोधित....जेवर एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी फिनटेक सिटी
विज्ञापन

- सेक्टर-9 में आरक्षित की गई 350 एकड़ जमीन, वित्तीय कारोबार से जुड़ी कंपनियाें को मिलेंगे भूखंड
- नई औद्योगिक नीति में लैंड सब्सिडी में मिलेगी 75 फीसदी की छूट

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएड। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के पास फिनटेक सिटी बसाने की प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें यमुना प्राधिकरण ने वित्तीय कारोबार से जुड़ी कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए आरएफपी (रिक्यूक्व फॉर प्रपोजल) निकाला है। फिनटेक सिटी के लिए सेक्टर-9 में 350 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। इसे मिनी मुंबई की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ह लोगों को बैंकिंग, बीमा जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को यहां अधिकांश भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से यमुना सिटी में बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं। इसको देखते हुए यमुना प्राधिकरण अत्याधुनिक तकनीकी के माध्यम से वित्तीय कारोबार से जुड़ी कंपनियाें को भी प्राथमिकता देने के लिए उनके लिए एक अलग से सेक्टर बसाने जा रहा है, जो फिनटेक सिटी के नाम से जाना जाएगा। यहां ऑनलाइन बैंकिंग, निवेश, रिसर्च, क्राॅउड फंडिंग, डिजिटल मनी, स्टॉक एक्सचेंज, बीमा कंपनियां, शॉपिंग सेंटर, ई-पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म जैसी निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने प्रीबिड बैठक 29 नवंबर को रखी है और 13 दिसंबर तक टेंडर जमा करने का समय दिया गया है। जबकि 15 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

------
चार मॉडल पर लेना होगा लाइसेंस
यमुना की फिनटेक सिटी में निवेश करने वाली कंपनी को नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर अलग से लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। फिनटेक सिटी को बसाने के लिए यमुना प्राधिकरण चार मॉडल पर विचार कर रहा है। एकल या एकाधिक आवंटियों को भूमि देकर सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल या हाइब्रिड जैसे वित्तीय मॉडल पर विकास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जेवर एयरपोर्ट के पास फिनटेक सिटी बसाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। डीपीआर तैयार करने के बाद अब आरएफपी निकाली गई है। प्राधिकरण का प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को लाना है। फिनटेक सिटी में निवेश करने वाली कंपनियों को नई औद्योगिक नीति का फायदा मिलेगा।
डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed