{"_id":"66363f91f9d6c47b160eae95","slug":"retired-digs-son-arrested-in-doing-obscene-act-with-minor-noida-news-c-1-gnd1002-1661475-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने पर रिटायर्ड डीआईजी का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने पर रिटायर्ड डीआईजी का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
- कई दिनों से छात्रा को भेज रहा था अश्लील मैसेज, निजी कंपनी में कानूनी सलाहकार है आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी निवासी 12वीं की छात्रा (17) से अश्लील हरकत करने के आरोपी में निजी कंपनी के कानूनी सलाहकार को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी सौरव पुरी के पिता सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी पद से वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे। छात्रा के पिता ने कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने इसकी शिकायत की थी।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-78 निवासी निवासी छात्रा के पिता ने कहा कि कुछ दिनों पहले बेटी सोसाइटी की लिफ्ट में जा रही थी। लिफ्ट में सौरव पुरी भी था। आरोप है कि सौरव ने छात्रा से कहा कि पत्नी नामी विश्वविद्यालय में निदेशक है। जिसकी मदद से वह छात्रा का वहां दाखिला करा देगा। सौरव ने बेटी से मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि सौरव ने बेटी को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू किए। साथ ही पार्क में अश्लील हरकत की। कई बार मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माना। जिसके बाद छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नोएडा जोन विद्या सागर मिश्रा के मुताबिक पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
आरोपी पक्ष ने कहा फंसाया
आरोपी पक्ष का कहना है कि उसे इस मामले में फंसाया गया है। आरोपी का दावा है कि उसने पहले ही मामले की शिकायत एनसीआरबी से कर दी थी। किसी ने फंसाने के लिए जानबूझकर मैसेज भेजा है।