Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Responsibility for raising awareness entrusted to RWA office-bearers

Noida News: आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को सौंपी जागरूक करने की जिम्मेदारी

Wed, 18 Nov 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Responsibility for raising awareness entrusted to RWA office-bearers
नोएडा। जनगणना-2027 में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फोनरवा ने बुधवार को सेक्टर 52 स्थित अपने कार्यालय में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इमें नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी एवं जनगणना प्रभारी इंदु प्रकाश ने जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इस अवधि में नागरिक अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अपने-अपने सेक्टरों और सोसाइटियों में इस अभियान का सक्रिय रूप से प्रचार करने की अपील की। इस दौरान महासचिव केके जैन, कोषाध्यक्ष पवन यादव, लाट साहब लोहिया, संजय चौहान, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, जीएस सचदेवा, अनीता, भूषण शर्मा, राजीव चौधरी, वीएस नेगी, मोहिंदर सिंह, आरके सिंह, सुभाष भाटी, दिनेश भाटी, प्रदीप कुमार, उत्कर्ष पांडे, प्रियेश कुमार गौर और राजीव रंजन सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed