फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Respective claims of builders and buyers in favor and against NBCC

Noida News: एनबीसीसी के पक्ष और विपक्ष में बिल्डर और खरीदारों के अपने-अपने दावे

Wed, 02 Oct 2024 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Respective claims of builders and buyers in favor and against NBCC
सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में एनसीएलएटी से एनबीसीसी के प्रस्ताव पर विचार करने को कहा गया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सुपरटेक प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) के पक्ष और विपक्ष में बिल्डर और फ्लैट खरीदारों की ओर से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। फ्लैट खरीदारों के एक एसोसिएशन की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि 99 फीसदी फ्लैट खरीदार चाहते हैं कि एनबीसीसी आए। वहीं, बिल्डर की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि उनके आंकड़ों के मुताबिक फ्लैट खरीदार एनबीसीसी का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलएटी से कहा है कि वह एनबीसीसी के प्रस्ताव पर विचार करे।

सुपरटेक प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए एनबीसीसी के प्रस्ताव पर नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) में सुनवाई चल रही है। एक अक्तूबर को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलएटी से कहा है कि एनबीसीसी के प्रस्ताव पर विचार करे। ऐसे में फ्लैट खरीदारों को लग रहा है कि इनकी मांग पूरी हो रही है। हालांकि, एनबीसीसी के प्रस्ताव पर अब तक मुहर नहीं लगी है। 19 सितंबर को एनसीएलएटी में हुई सुनवाई के दौरान 11 परियोजनाओं के करीब 26,000 फ्लैट खरीदारों ने एक याचिका दाखिल कर यह दावा किया था कि 99% फ्लैट खरीदार एनबीसीसी के पक्ष में और 97% फ्लैट खरीदार फॉरेंसिक ऑडिट की मांग कर रहे हैं। फ्लैट खरीदार चाहते हैं कि प्रोजेक्ट को एनबीसीसी की ओर से ही पूरा किया जाए।
विज्ञापन

-------------
स्टेक होल्डर एनबीसीसी प्रस्ताव का कर रहे है विरोध
वहीं, दूसरी ओर इस तरह की बात सामने आ रही है कि इस मामले में स्टेक होल्डर मसलन बैंक, अथॉरिटी और घर खरीदार एनबीसीसी के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। इस पर एनसीएलएटी कोर्ट की ओर से सभी स्टेक होल्डर्स को एनबीसीसी के प्रस्ताव के विरोध का लिखित में जवाब दायर करने को कहा गया है। ऐसे में सुपरटेक का कहना है कि एनबीसीसी का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में : महेंद्र सिंह

एनसीएलएटी कोर्ट की ओर से इको विलेज 1 के ऑथोराइज्ड रिप्रेजेंटेटिव (एआर) महेंद्र सिंह महिंद्रा ने बताया कि हम नहीं चाहते हैं कि हमारा प्रोजेक्ट सुपरटेक की ओर से पूरा किया जाए। इस संबंध में हमने लगातार मांग की है कि एनबीसीसी आए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में आता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed