फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents troubled by problems continue to picket on second day

Noida News: समस्याओं से परेशान निवासियों को धरना दूसरे दिन भी जारी

Tue, 25 Apr 2023 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Residents troubled by problems continue to picket on second day
फोटो
विज्ञापन

समस्याओं से परेशान निवासियों को धरना दूसरे दिन भी जारी

-ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-वन सोसाइटी के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन सोमवार को भी जारी है। दूसरे दिन महिलाओं के साथ बुजुर्गों ने कमान संभाली। निवासी जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की खामियों से परेशान हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी बिल्डर समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। ग्रेनो प्राधिकरण और प्रशासन से भी सहयोग नहीं मिल रहा है। निवासियों ने मांग पूरी होने तक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

निवासियों ने बताया कि बिजली कनेक्शन का भार के नाम पर लूटा जा रहा है। जीएसटी के साथ 25 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं, जबकि सोसाइटी का बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं है। लगातार कटौती होती रहती है। कई टावरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं है। सभी क्लब भी नहीं बने है। फायर सिस्टम भी ठीक नहीं है। कई टावरों में एक लिफ्ट लगी है। जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed