फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents protested against sewer and water problems

Noida News: सीवर, पानी की समस्या पर निवासियों ने जताया विरोध

Sat, 13 Sep 2025 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Residents protested against sewer and water problems
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर थीटा की छह प्रतिशत आबादी में रहने वाले निवासियों में बिजली, पानी की व्यवस्था न होने को लेकर उबाल है। उन्होंने शनिवार को सुविधाएं नहीं मिलने पर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में सेक्टर का आवंटन हुआ था। कई साल बीतने के बाद भी सीवर, पानी, रास्तों की व्यवस्था ठीक प्रकार से नहीं कर पाई है। सेक्टर में शहर का सबसे बड़ा पार्क हैं,लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अनदेखी से बदहाल है। यहां आजतक पानी की सप्लाई प्राधिकरण बहाल नहीं कर पाया है। सीवर लाइन चोक पड़ी हुई है। सीवर जगह जगह ओवर फ्लो हो रहे है। मेंटेनेंस का जो कार्य चल रहा है। उसकी गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। दीपक कुमार भाटी ने कहा कि हम लोग आज सेक्टर की समस्याओं के लिए इकट्ठा हुए है। समस्याओं के समाधान नहीं होने पर प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यदि समाधान नहीं होता है तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। इस मौके पर भवर सिंह,डॉक्टर कर्ण सिंह,देवेंद्र अवाना, तिलकराम भाटी,सरजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed