फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of Yida City will also be able to rent oxygen cylinders from today

आज से यीडा सिटी के निवासी भी किराए पर ले सकेंगे ऑक्सीजन सिलिंडर

Thu, 13 May 2021 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Residents of Yida City will also be able to rent oxygen cylinders from today
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बाद अब यमुना प्राधिकरण ने भी किराए पर ऑक्सीजन सिलिंडर देने की तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार से यीडा सिटी के ऑक्सीजन रिफिलिंग केंद्र से ही जरूरतमंदों को किराए पर भी सिलिंडर मिलेगा। यह सुविधा होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वालों के लिए है। यमुना प्राधिकरण में कोविड-19 के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि सेक्टर-18 में ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करने का केंद्र पहले से चल रहा है। इस केंद्र से लोग ऑक्सीजन सिलिंडर भरवा रहे हैं, लेकिन कई ऐसे मरीज भी हैं, जिनके पास सिलिंडर नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों को प्राधिकरण किराए पर सिलिंडर देगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन रिफिलिंग सेंटर पर ही यह सुविधा आज से शुरू हो जाएगी। छोटे सिलिंडर के लिए 2000 रुपये सिक्योरिटी मनी और 200 रुपये रिफिलिंग चार्ज लगेगा। वहीं, बड़े सिलिंडर के लिए 5000 रुपये सिक्योरिटी मनी और 500 रुपये रिफिलिंग चार्ज लिया जाएगा। सिलिंडर लेने वाले को डॉक्टर का पर्चा, मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट, आधार कार्ड, ऑक्सीजन लेवल की रिपोर्ट आदि लानी होगी। डीजीएम राजेंद्र भाटी को केंद्र प्रभारी बनाया गया है। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उनके नंबर 9871090092 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा प्राधिकरण के इन नंबरों 120-2395152, 53 और व्हाट्स एप नंबर 8700296403 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

201 सिलिंडर रिफिल, आठ लोगों ने किराये पर लिया
ग्रेनो प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट के कुल चार ऑक्सीजन रिफिलिंग केंद्रों पर बुधवार को 41 खाली सिलिंडरों को भरा गया। इसके अलावा सैनी गांव में शुरू हुए ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक से 7 लोगों को सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद भरे सिलिंडर किराये पर लिए। पहला सिलिंडर सैनी निवासी मुकेश देवी को किराये पर दिया गया। यीडा के उप महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी ने बताया कि मिर्जापुर गांव के रिफिलिंग केंद्र पर 113 सिलिंडर भरे गए। जबकि, एक सिलिंडर को किराये पर दिया गया। बुधवार को ग्रेटर नोएडा ईस्ट के दोनों केंद्रों पर कुल 31 व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के केंद्र पर 10 सिलिंडर प्राप्त हुए। इन सिलिंडरों को 5 घंटे में रिफिल करने के बाद वापस कर दिया गया। इस तरह से ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 201 लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करने के साथ किराये पर भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed