{"_id":"6a6b5a81c74c522da70b3b75","slug":"residents-of-two-towers-inconvenienced-due-to-faulty-lifts-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101778-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट खराब होने से दो टावर के निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट खराब होने से दो टावर के निवासी परेशान
विज्ञापन
- साइट-सी स्थित शिवालिक होम्स सोसाइटी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-सी की शिवालिक होम्स सोसाइटी के निवासी लिफ्ट खराब होने से परेशान हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दो टावर की दोनों लिफ्ट खराब रही। मामले में विद्युत सुरक्षा विभाग से शिकायत की के बाद बिल्डर को नोटिस भी जारी किया गया लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। आरोप है कि विभाग बिल्डर पर कार्रवाई भी नहीं कर रहा है। वहीं सोसाइटी के मेंटेनेंस प्रबंधक राहुल का कहना है कि तकनीकी खराब आने पर लिफ्ट का संचालन बंद हो गया था। शाम को सभी लिफ्ट को ठीक करा दिया गया है।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के टावर ए और सी में करीब 200 परिवार रहते हैं। ए टावर की एक लिफ्ट बुधवार व दूसरी बृहस्पतिवार को खराब हो गई। जबकि टावर सी की दोनों लिफ्ट बृहस्पतिवार सुबह खराब हो गई। पूरे दिन लिफ्ट खराब होने से निवासी परेशान रहें। आरोप है कि सोसाइटी के टावरों की लिफ्ट आए दिन खराब होती रहती है। निवासियों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिल्डर वार्षिक रखरखाव नहीं करा रहा है। विद्युत सुरक्षा विभाग ने भी बिल्डर को नोटिस जारी कर रखरखाव कराने, खामियां को दूर करने और पंजीकरण कराने को कहा था लेकिन उसका भी पालन नहीं किया गया। विभाग से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।