फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents in Sector-3 troubled by the poor state of basic amenities

Noida News: सेक्टर-3 में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से निवासी परेशान

Mon, 26 Oct 2026 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Residents in Sector-3 troubled by the poor state of basic amenities
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-3 के पॉकेट-ए में बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान निवासियों ने प्राधिकरण से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि करीब 15 साल बीतने के बाद भी स्ट्रीट लाइट, सड़क, पार्क और पानी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।
निवासियों के अनुसार, सेक्टर में कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं। बिजली के खंभों के आधार क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़कों की हालत भी खराब है। पार्कों में घास बढ़ने, हेज की कटाई नहीं होने और डस्टबिन की नियमित सफाई न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ निवासियों ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से दिवाली नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन

लोगों ने घरों में गंदा पानी आने और जलापूर्ति का दबाव कम होने की शिकायत भी की है। उनका कहना है कि कम दबाव के कारण पहली मंजिल की पानी की टंकियां तक नहीं भर पा रही हैं। उन्होंने पाइपलाइन की जांच कर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए ने जल्द समाधान का दिया भरोसा : आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरज खारी ने बताया कि समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। पिछले डेढ़ साल में 40 लाख रुपये से अधिक खर्च कर कई विकास कार्य कराए गए हैं। सेक्टर का विकास प्राथमिकता है। वहीं, कोषाध्यक्ष मोहन सिन्हा ने बताया कि सड़क निर्माण का ठेका हो चुका है। प्राधिकरण की ओर से अन्य कार्य भी जल्द कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article