{"_id":"69c16eca5e01838ac3047d70","slug":"residents-frustrated-by-incomplete-amenities-demand-a-solution-from-the-builder-noida-news-c-1-noi1095-4081971-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधूरी सुविधाओं से परेशान निवासियों ने बिल्डर से की समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधूरी सुविधाओं से परेशान निवासियों ने बिल्डर से की समाधान की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधूरी सुविधाओं से परेशान निवासियों ने बिल्डर से की समाधान की मांग
सोसाइटी में बना एसटीपी प्लांट पूरी तरह से नहीं कर रहा काम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अधूरी सुविधाओं के बीच रह रहे पैरामाउंट फ्लोरविले के निवासियों ने सुविधाएं देने की मांग की है। आरोप है कि सोसाइटी में बना एसटीपी प्लांट पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है और न ही अग्निशमन यंत्र पूरे हैं। इस कारण सोसाइटी निवासियों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।
सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट फ्लोरविले सोसाइटी निवासी अभिष्ट कुसुम गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी में करीब 1500 फ्लैट हैं, जिनमें 70 फीसदी फ्लैट में परिवार रहते हैं। कुल 16 टावर हैं और हर टावर में दो लिफ्ट लगी हैं। अक्सर लिफ्ट खराब रहती है, इस कारण कई बार लोग लिफ्ट में अटक जाते हैं। साल 2018 में एओए का गठन होना था लेकिन बिल्डर के प्रतिनिधियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत कर एओए के गठन पर रोक लगा दी। इस कारण पिछले आठ सालों से सोसाइटी में एओए का गठन नहीं हो सका। जब सुविधाओं का अभाव बढ़ने लगा तो निवासियों ने मिलकर जीबीएम बैठक बुलाई। जहां सोसाइटी के कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए नई एओए के गठन पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल सोसाइटी में अग्निशमन उपकरणों की कमी, एसटीपी पूरी तरह से काम न करने समेत अन्य समस्याएं बनी हुई हैं। अभिष्ट कुसुम गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले ही दादरी विधायक तेजपाल नागर उनकी सोसाइटी में आए थे। जहां निवासियों ने सोसाइटी से जुड़ी समस्याओं को रखा। इस दौरान विधायक ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कोट्स
सोसाइटी में कुछ अग्निशमन उपकरण खराब हो चुके हैं, वहीं कई स्थानों पर उपकरण लगे ही नहीं हैं जो बड़ा खतरा है। -अभिष्ट कुसुम गुप्ता
सोसाइटी में एसटीपी भी पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। पार्कों की स्थिति भी मेंटेनेंस न होने से बदहाल है। -वोरिश वार्ष्णेय
अक्सर सुनने में आता है कि किसी न किसी टावर की लिफ्ट खराब हो जाती है, इसका कारण खराब मेंटेनेंस हैं। -दीपक शर्मा
मेंटेनेंस की व्यवस्था मजबूत हो, इसके लिए एओए जिम्मेदारी संभाले, लेकिन उसके पहले मूलभूत सुविधाएं पूरी मिले। -ज्योति मिश्रा