फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents dissolved interim AOA by bringing no-confidence motion

Noida News: अविश्वास प्रस्ताव लाकर निवासियों ने भंग की अंतरिम एओए

Mon, 26 Aug 2024 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Residents dissolved interim AOA by bringing no-confidence motion
फोटो: ----------
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव लाकर निवासियों ने भंग की अंतरिम एओए

-ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के निवासियों ने उठाया ऐतिहासिक कदम

-5 माह में नियुक्त हो चुके थे 3 अध्यक्ष, काम करने की जगह लगा रहे थे एक-दूसरे पर आरोप

-जीबीएम की बैठक में अंतरिम कमेेटी गठित, एक माह में चुनाव कराने का करेगी काम

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के निवासियों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर अंतरिम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन को भंग कर दिया है। आरोप है कि एओए के पदाधिकारी काम करने की जगह एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। पिछले 5 माह में एओए के तीन अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। एक माह से अध्यक्ष भी नहीं हैं। अब एक अंतरिम कमेटी का गठन किया गया है। जो एक माह के अंदर चुनाव कराने का काम करेगी।



आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में 700 से अधिक परिवार रह रहे हैं। निवासियों ने बताया कि 5 माह पहले सोसाइटी में अंतरिम एओए का गठन किया गया था, लेकिन एओए ने काम नहीं किया। सोसाइटी की सुरक्षा से लेकर साफ सफाई, लावारिश कुत्ते समेत समस्याएं जस की तस रहीं। इस बीच तीन एओए के अध्यक्ष बदल गए। परेशान होकर निवासी तीन माह से जनरल बॉडी बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे। इस संंबंध में कोर्ट रिसीवर को भी पत्र लिखा गया, लेकिन बैठक नहीं बुलाई गई। 20 जुलाई को निवासियों ने बैठक कर एओए को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया। पूरी प्रक्रिया को नियमों के तहत किया गया। उसके बाद रविवार को जीबीएम की बैठक बुलाई गई। जहां शैल्ली, परमजीत, शिवानी, सुमन, विनीत वर्मा, सचिन गुप्ता व मनीष राय ने एओए की खामियों को बताया। साथ ही 50 से अधिक निवासियों ने शिकायत की। उसमें 200 निवासी मौजूद रहे। जो पहली बार इतनी संख्या रही है। बैठक में निवासियों की तरफ से उपेंद्र चौधरी, अविनाश कुमार और राम कुमार सिसोदिया ने एओए के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा। बहुमत के साथ पास कर एओए को भंग कर दिया गया। इस प्रक्रिया को आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी के एओए अध्यक्ष शिशिर सिन्हा की मौजूदगी में पूरा किया गया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
विज्ञापन


एक माह में गठित होगी अस्थायी एओए
निवासियों ने बताया कि बैठक में एक अंतरिम कमेटी का गठन किया गया है। जो डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ के यहां पर एओए के पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करेगी। साथ ही एक माह के अंदर एओए का चुनाव कराने का काम करेगी। बैठक में एओए के सभी पदाधिकारी गायब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed