फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Research is essential to eliminate diseases like cancer

Noida News: कैंसर जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए शोध जरूरी-नितिन गडकरी

Wed, 17 Sep 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Research is essential to eliminate diseases like cancer
फोटो----
विज्ञापन


-केंद्रीय मंत्री ने की स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत
-कहा, भविष्य में वर्ल्ड क्लास रिसर्च का केंद्र बन सकती है एनआईबी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर का राष्ट्रीय जैविक संस्थान जैविक क्षेत्र में विशेष संशोधन कर रहा है। खासकर औषधि के लिए भी महत्वपूर्ण है। कैंसर, ह्रदय की बीमारी समेत तमाम बीमारियों को दूर करने के लिए शोध की आवश्यकता है। संस्थान इन बीमारियों को दूर करने के लिए और बेहतर दवाइयों को तैयार करने के लिए ऐसे शोध करेगा, जिससे महिलाओं के साथ साथ गरीब परिवारों को स्वस्थ रखा जा सकेगा। यह बात नोएडा पहुंचे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की देशभर में शुरूआत की। वहीं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान में समानांतर रूप से अभियान की शुरूआत फीता काटकर की। इस दौरान जिले सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान मौजूद रहे। जैविक संस्थान की निदेशक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन की शुरुआत में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि अभियान का मतलब है कि अगर घर की नारी स्वस्थ हो जाएगी को परिवार भी सशक्त हो जाएगा। ऐसे में महिलाओं को विशेष सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा जारी किए गए डोमेस्टिक हैप्पी ह्यूमेन इंडेक्स का भी जिक्र किया और कहा कि इसे बेहतर रोजगार, परिवेश समेत तमाम बातों को शामिल किया गया है, इसमें स्वास्थ्य भी शामिल है। जहां भारतीय परिवार, किसान, गरीब मजदूर सशक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले सांसद और विधायक
सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का यह संकल्प समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सरकार के इस अभियान से देश की नारियों को बेहतर जीवन मिलेगा।
----------
एंटी रेबीज केंद्र का उद्घाटन, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर 2 अक्तूबर तक आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं शुरू की गईं। साथ ही जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन सेंटर का भी उद्घाटन सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया। जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया। साथ ही, सेक्टर-31 स्थित आईएमए हाउस में भी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित हुआ।
----------------
2 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों जेवर, भंगेल, कासना डाढ़ा, बिसरख, दादरी और बादलपुर में अलग-अलग दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग, दंत, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक रोग और जनरल फिजिशियन की सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह डॉक्टर निशुल्क परामर्श देंगे और जरूरत पड़ने पर संदिग्ध मरीजों की मलेरिया, डेंगू, मधुमेह, हाइपरटेंशन और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच भी की जाएगी।




66 मीटर लंबी फसाड पर दिखाई गईं झलकियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नोएडा की सेक्टर-132 स्थित ऐस कैपिटल बिल्डिंग खास अंदाज में जगमगा उठी। स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स की ओर से बिल्डिंग की 66 मीटर लंबी फसाड को रंग बिरंगी रोशनी और ग्राफिक्स से सजा दिया। इस खास लाइटिंग शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई तस्वीरें प्रदर्शित गईं। शाम होते ही बिल्डिंग पर उभरे यह नजारे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए और कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। अभियान के दौरान जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed