फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Report filed on 100 supporters including BJP's regional minister

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री समेत 100 समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Dec 2020 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Report filed on 100 supporters including BJP's regional minister
दादरी। किसान आंदोलन के कारण जनपद में धारा-144 लागू है। इसके बावजूद बिना अनुमति के कारों का काफिला निकालने, स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री समेत 100 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस रैली में शामिल लोगों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय महामंत्री आशीष वत्स को बनाए जाने पर शनिवार को दादरी नगर समेत जीटी रोड पर रैली निकाली गई। रैली में 12 से अधिक वाहन थे, जिनमें करीब 100 समर्थक मौजूद थे। ग्रेटर नोएडा से होते हुए रैली दादरी नगर पहुंची। दादरी नगर में तिराहा समेत कई स्थानों पर स्वागत किया गया था। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर सिकंद्राबाद की तरफ जाते समय कोविड-19 का उल्लंघन करने और धारा-144 को तोड़ने पर पुलिस ने सभी को रोक लिया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, मास्क नहीं लगाए जाने और धारा-144 का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रैली में शामिल लोगों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed