फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Repair work started on Mahamaya flyover

Noida News: महामाया फ्लाईओवर पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Tue, 06 May 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Repair work started on Mahamaya flyover
फोटो है
विज्ञापन


-दो माह तक प्रभावित रहेगी एक लेन, केवल दो लेन पर चल सकेंगे वाहन
- सुबह 11 से शाम चार बजे और रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक होगा कार्य-
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-37 से कालिंदी कुंज जाने वाले मार्ग में महामाया फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है, जिसके चलते नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर पर एक लेन दो माह तक प्रभावित रहेगी। इस मरम्मत के अंतर्गत घिस चुके जोड़ों को बदला जा रहा है, जो फ्लाईओवर के 2006 में निर्माण के बाद पहली बार किया जा रहा एक अहम कार्य है। यह फ्लाईओवर नोएडा को साउथ दिल्ली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ता है। ऐसे में इसपर लाखों वाहन रोजाना गुजरते हैं।

जाम जैसी स्थिति ना बने इसके लिए इस काम को दो शिफ्टों में किया जा रहा है। काम का पहला चरण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक है और दूसरा चरण रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक है। इस समय पीक आवर ना होने के कारण यहां जाम जैसी स्थिति ना बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर के दोनों ओर लगभग 10 लंबे जोड़ों को बदला जाना है। ऐसे में इसे लागू किया गया है। डीसीपी लखन सिंह यादव ने बताया कि काम खत्म होने पर जल्द इसे वापस से पहले की तरह शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी यह पीक आवर्स में नहीं हो रहा है जिसकी वजह से यातायात जैसी कोई समस्या नहीं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed