{"_id":"5fbea4d18ebc3e9ba530259a","slug":"rental-drone-will-be-monitored-action-will-be-taken-without-removing-mask-noida-news-noi5503462139","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये के ड्रोन से होगी निगरानी, बिना मास्क निकले तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये के ड्रोन से होगी निगरानी, बिना मास्क निकले तो कार्रवाई
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अब ड्रोन से शहरवासियों की निगरानी करेगी, ताकि मास्क नहीं पहनने वालों की पहचान की जा सके। इसके लिए किराये पर ड्रोन लिया जाएगा। वहीं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रयागराज हाई कोर्ट के आदेश के बाद कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट हो गई है।
प्रयागराज हाई कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर में मास्क नहीं पहनने वालों और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर 24 घंटे नजर रखने के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने यह भी कहा है कि खुले में खाद्य पदार्थ बेचने और परोसने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मीडिया के माध्यम से हमें हाई कोर्ट के आदेश के बारे में जानकारी मिली है। आदेश की कॉपी मिलते ही हम पूर्णता पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस संक्रमण को रोकने के लिए पहले से ही एहतियाती कदम उठा रही है। हम रोजाना सैकड़ों की संख्या में बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान कर रहे हैं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा रहे हैं। इसके अतिरिक्त हम पहले से ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रख रहे हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद ड्रोन की मदद ली जाएगी। जानकारी के मुताबिक नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के पास अभी कोई ड्रोन कैमरा नहीं है। कमिश्नरेट पुलिस किराये पर ड्रोन कैमरा लेकर से कानून व्यवस्था से लेकर अन्य तरह के कार्यक्रमों और त्योहारों पर नजर रखती है। प्रयागराज हाई कोर्ट के बाद अब कमिश्नरेट पुलिस फिर से किराये पर ड्रोन लेकर बिना मास्क पहनने वाले लोगों पर नजर रखेगी और सामाजिक दूरी का पालन कराएगी।