फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Removed wife, married second

पत्नी को निकाला, दूसरी शादी रचाई

Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Removed wife, married second
फिरोजपुर झिरका। 3 साल पहले शादी में दान दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 22 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था। अब आरोपी ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली है। पहली पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी। इसपर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता सबाना पुत्री हसन मोहम्मद ने पुलिस चौकी फिरोजपुर झिरका में शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले खंड के गांव रावली में ईसा पुत्र रहमू के साथ धूमधाम से हुई थी। विवाहिता के पिता हसन मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 15 ने अपने हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया। फिर भी ससुराल वाले उस दान दहेज से खुश नहीं थे। शादी के एक हफ्ते बाद से ही विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे जान से मारने की भी धमकी भी दी गई। महिला ने अपने पिता को जानकारी दी तो उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जता दी। पिता की असमर्थता पर दहेज न मिलने पर विवाहिता के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। विवाहित 3 साल से अपने मायके में ही रह रही है। विवाहिता से दहेज की मांग पूरी न होती देख पति ईसा ने दूसरी औरत से निकाह कर लिया। विवाहिता का कहना है कि उसके पति ने उसे तलाक भी नहीं दिया है और दूसरी शादी भी रचा ली है। वहीं, चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला डालसा कोर्ट में चल रहा था। इस वजह से यह केस दर्ज करने में देरी हो गई। अब महिला की शिकायत पर पति ईसा, ससुर रहमी, सास सबरा, अल्ताफ, रुखसार सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed