{"_id":"6adf4ff5b8aaed518109865b","slug":"relying-on-the-stairs-on-the-foot-over-bridge-for-fear-of-the-lift-being-out-of-service-noida-news-c-1-noi1095-4874064-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट बंद होने के डर से फुटओवर ब्रिज पर सीढ़ियों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट बंद होने के डर से फुटओवर ब्रिज पर सीढ़ियों का सहारा
विज्ञापन
- बिजली जाते ही बंद हो जाती है लिफ्ट, कई बार अंदर फंस चुके हैं लोग, सड़क पार करने में भी खतरा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लोगों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराने के लिए प्राधिकरण की ओर से फुटओवर ब्रिज बनाए गए हैं, लेकिन इन पर लगी लिफ्ट लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। आरोप है कि बिजली जाने पर लिफ्ट बंद हो जाती हैं। इससे कई बार लोग लिफ्ट के अंदर फंस जाते हैं। ऐसे में लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं और सीढ़ियों से चढ़कर फुटओवर ब्रिज पार कर रहे हैं।
वहीं, कुछ लोग फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सड़क पर डिवाइडर पार करके दूसरी ओर जाने की कोशिश करते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के बाहर बने फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट की सुविधा नहीं है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी सीढ़ियों के सहारे सड़क पार करनी पड़ती है।
सेक्टर-62 में फुटओवर ब्रिज के नीचे ठेला लगाने वाले सुदेश ने बताया कि बिजली आने पर ही लिफ्ट चलती है। ऐसे में लोग सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने को मजबूर हैं।
लिफ्ट में फंसने से लगा डर :
फुटओवर ब्रिज के सामने स्थित अस्पताल में काम करने वाली सुमन ने बताया कि पिछले दिनों लिफ्ट बंद होने से वह अंदर फंस गई थीं। इसके बाद से वह लिफ्ट का इस्तेमाल करने से डरती हैं। इसी अस्पताल में काम करने वाली खुशी ने बताया कि उनके कार्यस्थल के बाहर ही फुटओवर ब्रिज बना है, लेकिन लिफ्ट में फंसने के डर से वह इसका इस्तेमाल नहीं करती हैं।
विज्ञापन
-- -
नियमित रूप से टीम जाकर जांच करती है। हो सकता है किसी फॉल्ट की वजह से लिफ्ट नहीं चल रही हो। टीम भेजकर समस्या दूर कराई जा रही है। - आरके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक, प्राधिकरण