फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration of 12 flats completed in the Senior Citizen Society.

Noida News: सीनियर सिटिजन सोसाइटी में हुई 12 फ्लैटों की रजिस्ट्री

Mon, 14 Sep 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Registration of 12 flats completed in the Senior Citizen Society.
- स्पोर्ट्स सिटी-1 में सेक्टर-150 में है सोसाइटी, प्राधिकरण दे चुका है ओसी
विज्ञापन

- बाकी सेक्टर का लेआउट प्लान प्राधिकरण ने दोबारा बिल्डर से मांगा, संसोधन के बाद 15से ज्यादा परियोजनाओं में समाधान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-1 पर स्थित शहर की पहली सीनियर सिटिजन सोसाइटी में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो गई हैं।यह सीनियर सिटिजन के लिए बिल्डर समूह की तरफ से बनाई गई शहर की पहली सोसाइटी है। इसमें रिटायरमेंट होम की थीम पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के खरीदारों को फ्लैट बेंचे गए हैं। त्रिपक्षीय व्यवस्था के तहत बिल्डर, प्राधिकरण ने 12 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री इस सोसाइटी में करा दी है। बाकी की रजिस्ट्री भी जल्द होंगी। इस सोसाइटी में प्राधिकरण ने मई में अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) जारी किया था। सोसाइटी में 340 फ्लैटों का नक्शा बिल्डर समूह ने पास कराया है। इस प्लॉट की 15 से ज्यादा और ग्रुप हाउसिंग में अभी रजिस्ट्री जरूर नहीं खुली है। इसके लिए प्राधिकरण ने बिल्डर से संशोधित लेआउट प्लान मांगा है।
सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट नंबर-1 की करें तो 8 लाख वर्गमीटर जमीन का आवंटन लॉजिक्स इंफ्रा डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को प्राधिकरण ने किया था। फिर अतिरिक्त जमीन भी शामिल की गई। यहां पर अब तक प्राधिकरण 9.7 लाख वर्गमीटर जमीन पर कब्जा दे चुका है। बिल्डरों की तरफ से स्पोर्ट्स सिटी में समाधान का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें प्राधिकरण के विंदु भी शामिल हैं। समाधान का मसौदा यह तैयार हुआ है कि बिल्डर खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए इन सेक्टर का संशोधित मास्टर प्लान लेआउट देंगे। इसमें खेल सुविधाओं के लिए जमीन अलग और स्पष्ट की जाएगी। नया लेआउट प्लान प्राधिकरण पास करेगा। बिल्डर जमीन का बकाया 20 प्रतिशत देंगे बाकी 80 प्रतिशत बकाया 3 साल में किश्तों में जमा करेंगे। बिल्डरों को प्रस्तावित खेल सुविधाएं 3 साल और ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं को विकसित करने के 5 साल का समय मिलेगा। प्राधिकरण खेल सुविधाएं न विकसित होने तक परियोजनाओं के 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक रखेगा। बिल्डरों को बकाए पर 6 साल के जीरो पीरियड दिया जाना भी प्रस्तावित है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-1 के बिल्डरों की तरफ से जो लेआउट प्लान दिया गया था उसे वापस संशोधन के साथ मांगा गया है।
विज्ञापन



20 प्रतिशत फ्लैट बंधक रखने के तैयार नहीं बिल्डर, कोर्ट गए-

स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट नंबर-2 सेक्टर-150 की 8 परियोजनाओं में फ्लैट को रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण ने सशर्त ओसी दी हुई है। इसमें बिल्डर खेल सुविधाएं विकसित न होने तक 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक रखने के लिए नहीं तैयार हैं। कुछ बिल्डरों का कहना है कि उनके प्लॉट पर खेल सुविधाएं ही प्रस्तावित नहीं हैं और बकाया भी जमा कर चुके हैं। अब इसको लेकर दो बिल्डर फिर से कोर्ट गए हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि 17 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed