फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration necessary for sale of crop

अटल सेवा केंद्र पर फसलों का पंजीकरण करवाएँ

Thu, 20 Feb 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Registration necessary for sale of crop
नूंह/तावडू। मेरी फसल मेरा ब्यौरा के प्रति गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उपमंडल के गांव गुरनावट, रानियाकी, सेवाका, सुबासेड़ी व भडंगपुर गांवों में कैंप लगाकर किसानों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। तावडू मार्केट कमेटी के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि जिले के गांवों में प्रतिदिन कमेटी व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि कोई किसान अपनी फसल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित न रहे सके।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज ने बताया कि पंजीकरण का संबंध केवल फसल का सही दाम पर बेचना व किसानों को अधिक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी फसल का 28 फरवरी से पहले पहले पंजीकरण अवश्य करा दें।
विज्ञापन

मनीष कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान रखते हुए गेहूं, सरसों की फसलों का पोर्टल के माध्यम से खरीद करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए सभी किसान अपनी फसल का पंजीकरण अटल सेवा केंद्र या कार्यालय मार्केट कमेटी में जाकर अवश्य कराएं। ताकि फसल के उचित दाम किसानों को मिल सके और फसल को बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed