{"_id":"6413659f5b6f352cad0decd4","slug":"refusal-to-wash-car-sweeper-poured-acid-on-15-cars-noida-news-c-1-1-noi1082-351268-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार धुलाई से मना करने पर पार्किंग में खड़ी 15 कारों पर तेजाब डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार धुलाई से मना करने पर पार्किंग में खड़ी 15 कारों पर तेजाब डाला
विज्ञापन
कार धुलाई कराने से किया इन्कार, सफाई कर्मी ने 15 कारों पर तेजाब डाला
- सेक्टर 75 स्थित मैक्सब्लिस व्हाइट सोसाइटी की घटना, आरोपी गिरफ्तार
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सोसाइटी निवासियों ने
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कार धुलाई कराने से इन्कार करने पर सफाईकर्मी ने सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी 15 कारों पर तेजाब डाल दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार मालिकों की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सफाईकर्मी होशियारपुर निवासी रामराज को गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-75 मैक्सब्लिस व्हाइट सोसाइटी निवासी लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह को सफाई कर्मचारी मूलरूप से हरदोई निवासी रामराज ने पार्किंग में खड़ी 15 कारों पर तेजाब डालकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोसाइटी में रामराज वर्ष 2016 से कार की सफाई का काम कर रहा है। वह रोजाना कारों की सफाई करता था। कुछ दिन पहले कार के मालिकों ने रामराज को धुलाई का काम करने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर रामराज ने पार्किंग में खड़ी 15 कारों पर तेजाब डाल दिया।
सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों को ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें रामराज कारों पर तेजाब डालते हुए दिखा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रामराज को किसी ने तेजाब दिया था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह तेजाब कहां से लाया था और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
नोएडा। कोतवाली फेज 3 पुलिस के साथ बृहस्पतिवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय लुटेरे को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कानपुर देहात निवासी अभिषेक गैंगस्टर एक्ट में वांटेड था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से एक बाइक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि कोतवाली से 3 पुलिस की टीम बृहस्पतिवार देर रात को घड़ी गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। अभिषेक पर 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूटी
नोएडा। सेक्टर-52 में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात को महिला से सरेआम सोने की चेन लूट ली। इस मामले में पुलिस महिला से संपर्क कर जानकारी ले रही है।
सेक्टर-52 निवासी महिला बृहस्पतिवार रात को मदर डेरी के पास दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। वहां से लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनस सोने की चेन लूट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस का कहना है कि महिला से संपर्क किया जा रहा है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ब्यूरो