फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Recovery is being done in the name of training fee, complaint to Transport Minister

प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर हो रही उगाही, परिवहन मंत्री से शिकायत

Sat, 27 Nov 2021 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Recovery is being done in the name of training fee, complaint to Transport Minister
बस में सफर कर रहे यात्रियों से जानकारी लेते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया शनिवार को मोरना डिपो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बस में चढ़कर यात्रियों से हालचाल पूछा। साथ ही उनकी समस्याएं सुनीं और बेहतर सेवा के लिए सुझाव भी मांगे। इस दौरान बस में सवार एक यात्री ने व्यावसायिक वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए नोएडा में बने एकमात्र स्कूल में फीस के नाम पर उगाही की शिकायत की। इस पर मंत्री ने लिखित में शिकायत देने और निस्तारण का भरोसा दिलाया। परिवहन मंत्री अपने काफिले के साथ दोपहर में डिपो पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एआरएम एनपी सिंह के साथ डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से रोडवेज बस यात्रा का अनुभव और चालक, परिचालक के व्यवहार आदि की जानकारी हासिल की। इस दौरान यात्रियों ने उनको बताया कि रोडवेज से सफर सुविधाजनक है। लोगों ने डिपो के साथ परिचालक और चालक के व्यवहार की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

इस दौरान दैनिक बस यात्री राजीव त्यागी ने मंत्री को बताया कि नोएडा से गाजियाबाद तक कोई बस नहीं चलती है। इसकी वजह से कई यात्रियों को परेशानी होती है। इस पर एआरएम ने मंत्री को बताया कि एक दिसंबर से इस रूट पर बस संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी शिकायत एआरटीओ को लेकर की गई। इसमें नोएडा सेक्टर-71 निवासी मनोज कुमार ने कहा कि वह ट्रांसपोर्टर हैं। उन्हें व्यावसायिक लाइसेंस की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है, लेकिन नोएडा में सिर्फ एक ट्रेनिंग स्कूल होने का गलत फायदा उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग फीस के नाम पर लोगों से 35 हजार रुपये मांगे जाते हैं।
विज्ञापन

जबकि इसी संभाग के गाजियाबाद और बुलंदशहर में ट्रेनिंग के मात्र 3 हजार रुपये लगते हैं। गाजियाबाद और बुलंदशहर के स्कूल की ट्रेनिंग को स्थानीय अधिकारी मानने से इनकार कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गोरखधंधे में स्थानीय अधिकारी स्कूल संचालक से मिले हैं। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। इस पर परिवहन मंत्री ने उन्हें समस्या को लिखित में देने को कहा साथ ही समस्या के निस्तारण का भरोसा भी दिलाया। डिपो में सफाई व्यवस्था को देखकर परिवहन मंत्री काफी प्रभावित भी हुए। इसके लिए उन्होंने एआरएम एनपी सिंह की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेला होवे या खदेड़ा... बढ़ रहा भाजपा का जनाधार
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से पत्रकारों ने सवाल दागा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘खेला होवे’ की बात कही है। वहीं बीते दिनों अखिलेश यादव ने खदेड़ा होने की बात कही थी। इस पर आपकी क्या राय है। जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में जिस तरह से लोगों के दिल में जगह बनाई है, उससे विरोधी दल परेशान हैं। भाजपा ने प्रदेश से गुंडाराज, माफियाराज को खदेड़ दिया है। लोगों को सम्मान से जीने का अहसास कराया है। आने वाले चुनाव में फिर से प्रदेश में योगी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed