फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record 109% surge in district's GST collection

Noida News: जिले के जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड 109 प्रतिशत का उछाल

Wed, 30 Sep 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Record 109% surge in district's GST collection
- पिछले साल सितंबर में 659 करोड़ के मुकाबले इस बार 1377 करोड़ रहा
विज्ञापन


- केवल 500 व्यापारियों ने जमा किया 1698 करोड़ जीएसटी, पिछली बार थे 739 करोड़
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के गौतमबुद्ध नगर जोन में सितंबर के जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड राजस्व जमा हुआ है। इस बार जीएसटी संग्रह 1377.79 करोड़ रुपये रहा है। जो पिछले वर्ष 659.04 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार जोन के जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड 109 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं प्रदेश स्तर पर जीएसटी संग्रह की वृद्धि 28.62 प्रतिशत रही हैं।

जोन के अफसरों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल सितंबर में जीएसटी संग्रह 718.75 करोड़ अधिक रहा है। यह वृद्धि 109.06 प्रतिशत रही है। जीएसटी संग्रह में सबसे बड़ा योगदान जिले के टॉप 500 व्यापारियों का रहा है। उन्होंने 1698.10 करोड़ का जीएसटी जमा कराया है। पिछले सितंबर में यह आंकड़ा 739.52 करोड़ रहा था। हालांकि व्यापारियों के एडजेस्टमेंट के बाद वास्तविक राजस्व संग्रह की राशि कम हो जाती है। अफसरों ने बताया कि जीएसटी संग्रह बढ़ने का मुख्य कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल विनिर्माण सेक्टर हैं।
विज्ञापन


अगस्त में हुई थी 38.01 प्रतिशत की वृद्धि
अगस्त में जोन के जीएसटी संग्रह में 38.01 प्रतिशत की वृद्धि रही है। वर्ष 2025 के अगस्त माह में जहां 1115.26 करोड़ का जीएसटी संग्रह रहा था। इस अगस्त जीएसटी संग्रह 1538.93 करोड़ रहा हैं। वहीं जोन के जीएसटी संग्रह की वृद्धि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से कई गुना अधिक रही हैं। पिछले साल के मुकाबले इस अगस्त जीएसटी संग्रह 423.67 करोड़ अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वृद्धि दर्शाती है कि जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। साथ ही व्यापारी भी कल प्रणाली के प्रति जागरूक हैं। अब त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में जीएसटी संग्रह में और वृद्धि होने की उम्मीद हैं। - परीक्षित खटाना, अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article