{"_id":"6a4fb9d18da80de6e008d6f3","slug":"reality-exposed-from-courts-colleges-to-hospitals-noida-news-c-23-1-lko1064-99687-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कोर्ट, कॉलेज से लेकर अस्पताल की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कोर्ट, कॉलेज से लेकर अस्पताल की खुली पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर की बाहर कीचड़ से परेशानी
ग्रेटर नोएडा। लगातार हो रही बारिश ने सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर के बाहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बुधवार को हुई बारिश के बाद कोर्ट परिसर के मुख्य प्रवेश मार्ग और आसपास के हिस्सों में जलभराव तथा कीचड़ की स्थिति बन गई। इसके चलते न्यायालय में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को कीचड़ से बचते हुए अदालत तक पहुंचना पड़ा, जबकि कुछ लोग फिसलने से बाल-बाल बचे। अधिवक्ता आदित्य भाटी ने बताया कि न्यायालय में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं, इसलिए परिसर के बाहर बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन और प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। ब्यूरो
राजकीय पीजी कॉलेज का मैदान बना तालाब
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय पीजी कॉलेज का पूरा मैदान बारिश के पानी से लबालब भर गया। मैदान में छात्रों के बैठने के लिए लगाई गई बेंचें भी पानी में डूब गईं। बारिश का पानी निकलने की उचित व्यवस्था न होने से यह स्थिति बनी। वहीं सरकारी स्कूलों की स्थिति भी ऐसी ही बनी गई। सेक्टर-35 स्थित मोरना के कंपोजिट विद्यालय में पंजीकृत करीब 800 विद्यार्थियों में से केवल 100 बच्चे ही पढ़ाई के लिए पहुंचे। ब्यूरो
पोस्ट ऑफिस की छत से टपका पानी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 स्थित पोस्ट ऑफिस में बारिश के बाद पानी भर गया, जिससे वहां कामकाज प्रभावित हो गया। पोस्ट ऑफिस परिसर में पानी भरने के साथ ही छत से लगातार पानी टपकता रहा। जिससे कंप्यूटर सिस्टम भी खराब हो गया। पोस्ट ऑफिस पहुंचे लोगों ने बताया कि सभी कंप्यूटरों को ढक दिया गया था और उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई के बेसमेंट में जलभराव
सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल और सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के बेसमेंट में जलभराव से मरीजों को आने-जाने में परेशानी हुई। इसके अलावा चाइल्ड पीजीआई के कई फ्लोर पर पानी टपकने की वजह से वार्ड पर कॉमन एरिया में भी जलभराव हो गया। इस दौरान चाइल्ड पीजीआई का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें सफाईकर्मी वाइपर से फ्लोर पर पानी साफ कर रहे हैं। बेसमेंट में जलभराव होने से पार्किंग के लिए मरीज व तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। ब्यूरो