Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RCB keeps faith in Greater Noidas Bhuvi, retains him for 10.75 crore

Noida News: ग्रेनो के भुवी पर आरसीबी का भरोसा कायम, 10.75 करोड़ में रिटेन

Wed, 18 Nov 2026 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
RCB keeps faith in Greater Noidas Bhuvi, retains him for 10.75 crore

विज्ञापन
आरसीबी ने 10.75 करोड़ में भुवनेश्वर को फिर किया रिटेन, तीसरे सत्र में भी दिखेगा दम

ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसायटी में रहते हैं भारतीय तेज गेंदबाज, लगातार दो आईपीएल सत्र में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

ग्रेटर नोएडा। आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले मंगलवार को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। इसके साथ ही टीमों के रिटेन खिलाड़ियों की तस्वीर भी साफ हो गई है। ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एक बार फिर भरोसा जताया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ऐसे में भुवनेश्वर आगामी सत्र में भी आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आएंगे।

भुवनेश्वर को आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए भी रिटेन किया था। अब लगातार दूसरी बार रिटेन होने के साथ वह टीम के साथ लगातार तीसरे सत्र में खेलेंगे। उनकी स्विंग गेंदबाजी, सटीक लाइन-लेंथ और शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता टीम के लिए अहम है। मूलरूप से मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर ने पिछले दो सत्र में अपने प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी का भरोसा कायम रखा है।
विज्ञापन


आईपीएल 2025 में आरसीबी की खिताबी जीत में भुवनेश्वर की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने पूरे सत्र में 17 विकेट हासिल किए थे। उनकी गेंदबाजी ने टीम के आक्रमण को मजबूती दी और खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद आईपीएल 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 21 विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ वह पर्पल कैप की दौड़ में भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दो सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में रिटेन कर अपनी गेंदबाजी को मजबूती दी है। उनके रिटेन होने से ग्रेटर नोएडा में रहने वाले प्रशंसकों में भी खुशी है। अब आगामी सत्र में भुवनेश्वर के सामने अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने और टीम को एक बार फिर खिताब दिलाने में योगदान देने की चुनौती होगी।


इनसेट | दो सत्र में 38 विकेट लेकर बने भरोसेमंद गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2025 में 17 और 2026 में 21 विकेट हासिल किए। इस तरह लगातार दो सत्र में उन्होंने कुल 38 विकेट चटकाए। उनके अनुभव और स्विंग गेंदबाजी को देखते हुए आरसीबी ने उन्हें एक बार फिर टीम में बनाए रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed