फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravi Kana's wife arrested from Delhi airport

Noida News: दिल्ली हवाई अड्डे से रवि काना की पत्नी गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kana's wife arrested from Delhi airport
दिल्ली हवाई अड्डे से रवि काना की पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

- एक माह से बैंकाक में पति के साथ थी, आज मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी
- पुलिस पूछताछ में किया खुलासा, बैंकाक से दुबई भागा काना, थाईलैंड में है काजल

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गैंगस्टर एक्ट में वांछित स्क्रैप माफिया रवि काना की पत्नी मधु को दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा से फरार होने के बाद मधु एक महीने से बैंकाक में पति रवि काना के साथ रह रही थी। शुक्रवार को दिल्ली वापस आने पर उसे हवाई अड्डे के निकास द्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मधु के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। पुलिस मधु से पूछताछ कर रही है। शनिवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
रवि नागर उर्फ रवि काना और उसके गिरोह के 16 बदमाशों के खिलाफ सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र दुष्कर्म और ग्रेनो के बीटा दो कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभी तक गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि रवि काना समेत सात फरार हैं। मामले की जांच थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं। जांच के क्रम में ही पुलिस को पता चला कि रवि, पत्नी मधु और सहयोगी काजल बैंकाक में हैं। इसके बाद से ही पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

लुकआउट नोटिस के जरिये पुलिस ने एयरपोर्ट के सुरक्षाबलों को पहले ही सूचित कर रखा था। शुक्रवार को जैसे ही मधु दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी, उसे सुरक्षा बल ने जांच के लिए रोककर स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया। पूछताछ में पुलिस को मधु ने बताया है कि उसके दिल्ली आने से कुछ दिन पहले ही रवि दुबई चला गया है जबकि काजल अभी थाईलैंड में है। पुलिस के मुताबिक रवि और उसके गिरोह के लोग स्क्रैप का ठेका हथियाने का काम करते थे। विरोध करने वाले को तब तक धमकाते थे जब तक रास्ते से नहीं हट जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक गिरफ्तार आरोपी
- अनिल, राजकुमार नागर, विकास नागर, आजाद नागर, राशिद अली, अफसर, मधु व दो अन्य


कोट


दिल्ली एयरपोर्ट से माफिया रवि काना की पत्नी मधु को गिरफ्तार किया गया है। रवि और उसकी सहयोगी काजल के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। - साद मियां खां, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed