फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rating will reveal better facilities in societies

रेटिंग से चलेगा सोसाइटियों में बेहतर सुविधाओं का पता

Tue, 21 Dec 2021 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Rating will reveal better facilities in societies
ग्रेटर नोएडा। अब शहर की सोसाइटियों में बेहतर सुविधाओं का पता लगाने के लिए प्राधिकरण रेटिंग कराएगा। सोसाइटियों में रखरखाव की सुविधा के समाधान के लिए यह कवायद होगी। जिस सोसाइटी में जितना अच्छा रखरखाव किया जाएगा, उसे रेटिंग भी उतनी ही अधिक मिलेगी और जिस सोसाइटी में सुविधाएं खराब होंगी, वहां कम रेटिंग मिलेगी। कम रेटिंग पर रखरखाव कंपनी पर सुविधाएं बढ़ाने का दबाव होगा। इसका फायदा लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, फ्लैट खरीदारों के मसले को सुलझाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर बिल्डर सेल नियमित रूप से बिल्डर-खरीदारों की बैठकें कर रहा है। प्राधिकरण के ओएसडी व बिल्डर सेल के प्रभारी संतोष कुमार बैठकों की अगुवाई करते हैं। अब तक 35 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। सभी बैठकों से एक बात यह निकलकर आई कि अधिकतर बिल्डर सोसाइटियों के निवासी रखरखाव की समस्या से परेशान रहते हैं। कंपनियां निवासियों को अच्छी सेवाएं नहीं दे पा रहीं। ग्रेनो वेस्ट में ही करीब 200 बिल्डर सोसाइटियां हैं। इनमें से कुछ के रखरखाव की जिम्मेदारी भी अभी तक बिल्डरों पर ही है। बिल्डरों ने रखरखाव के लिए कंपनी भी खुद से तय कर रखी हैं। कंपनी निवासियों से शुल्क लेकर सुविधाएं देती है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ जगह अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) बन गई हैं। इससे रखरखाव कराने का जिम्मा एओए के प्रतिनिधियों पर आ गया है। वे खुद कंपनी नियुक्त कर सकते हैं। अब रखरखाव से जुड़े 10 या अधिक पैरामीटर तय कर दिए जाएंगे, जो सोसाइटी जितना अधिक पैरामीटर को पूरा करेगी, उसकी रेटिंग उतनी ही अच्छी होगी। हाल ही में इस मसले पर सीईओ के समक्ष प्रस्तुतिकरण भी हुआ है। सीईओ ने प्राधिकरण के बिल्डर सेल इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, ताकि शीघ्र ही प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से लिया जाएगा फीडबैक
सोसाइटी वासियों के फीडबैक के आधार पर रेटिंग तय की जाएगी। इसके लिए जल्द ही एक टीम गठित करने की तैयारी है। प्राधिकरण का मानना है कि रेटिंग होने से रखरखाव का जिम्मा संभाल रहीं कंपनियां छवि बनाए रखने के लिए सुविधाओं को पूरा करने की और कोशिश करेंगी। एओए के प्रतिनिधि भी अच्छी कंपनियों को सोसाइटी के रखरखाव के लिए नियुक्त कर सकेंगे।

कंपनी को रहेगा छवि खराब होने का डर: सीईओ
प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि रखरखाव से जुड़ी समस्या को हल करने के लिए ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट स्थित बिल्डर सोसाइटियों की रेटिंग कराने पर विचार किया जा रहा है। इससे रखरखाव से जुड़ी कंपनियों के बारे में भी पता चलेगा। सोसाइटी की खराब रेटिंग से कंपनी की छवि भी खराब होने का डर रहेगा। ऐसे में कंपनियां और बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करेंगी। साथ ही, अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी इन कंपनियों के बारे में पता चलेगा। इससे वे अच्छी कंपनियों को तैनात कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed