फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rapido bike driver stabbed to death in broad daylight

Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ सरेराह रेपिडो बाइक चालक की चाकू गोदकर हत्या

Tue, 09 Sep 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Rapido bike driver stabbed to death in broad daylight
-रोहिणी सेक्टर-26 इलाके में सड़क के किनारे लहूलुहान हालत में मिला, घटनास्थल पर मिली एक और क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केएन काटजू मार्ग के रोहिणी सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह सरेराह रेपिडो चालक गाजियाबाद के लोनी स्थित राजीव गार्डन निवासी रज्जब (30) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक के शरीर पर कई चाकू व चोट के निशान मिले हैं। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया, मंगलवार सुबह 6.15 बजे रोड पर हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि युवक के शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। पास ही दो बाइक गिरी हुई थी। बाइक के फिसलने के निशान भी मिले। मृतक के पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान की गई। जिस तरह से युवक की बेरहमी से हत्या की गई है, इससे पुलिस को आपसी रंजिश का शक जाहिर हो रहा है। पुलिस मृत युवक के परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी हासिल कर रही है। जांच में पता चला है कि वह किसी सवारी को लेकर रोहिणी इलाके में आया था। पुलिस उस सवारी की भी पहचान कर उससे जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

दूसरी बाइक के मालिक की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के पास से दो बाइक मिली है उनमें से एक बाइक रज्जब के नाम से रजिस्टर है, जबकि दूसरी बाइक के मालिक के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके नंबर के जरिए मालिक की पहचान करने में जुटी है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि बाइक चोरी की भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed