फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rapid Rail and Metro will run on the same track from Noida Airport to Ghaziabad

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी रैपिड रेल और मेट्रो

Sat, 23 Dec 2023 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail and Metro will run on the same track from Noida Airport to Ghaziabad
नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी रैपिड रेल और मेट्रो
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री योगी ने तीन माह में गाजियाबाद वाया ग्रेनो वेस्ट, परी चौक रूट की डीपीआर बनाने के दिए निर्देश
- एनसीआरटीसी बनाएगा डीपीआर, ग्रेनो वेस्ट के लिए लाइफ लाइन साबित होगी रैपिड रेल

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गाजियाबाद तक एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो दौड़ाने की तैयारी है। नोएडा हवाई अड्डे को रैपिड रेल से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद वाया ग्रेनो वेस्ट व परी चौक रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तीन माह में बनाने को कहा है। यह जिम्मेदारी नेशनल कैपिटल रीजनल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) को दी गई है। इससे नोएडा और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट तक की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा ग्रेनो वेस्ट के निवासियाें को मिलेगा। यहां सार्वजनिक परिवहन की मांग को निवासी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे।
नोएडा एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 दिसंबर को लखनऊ में अहम बैठक की थी। बैठक में सीएम ने तीन माह में गाजियाबाद के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट, परी चौक और यीडा सिटी से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल रूट का डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। सीएम के आदेश पर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने तैयारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अहम है कि एयरपोर्ट को दिल्ली एनसीआर के शहरों से जोड़ने के लिए रोड, मेट्रो और रैपिड रेल की सीधी कनेक्टिविटी के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। इसमें दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं। इसके लिए गाजियाबाद के आरआरटीएस वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट, परी चौक व यीडा सिटी से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल का रूट फाइनल कर लिया गया है। इस रूट पर अच्छी खासी संख्या में यात्रियों के मिलने का आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीआई से सवा घंटे में नोएडा एयरपोर्ट
आईजीआई दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक स्पेशल रैपिड रेल चलाई जाएगी, ताकि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को बीच में गाड़ी बदलने के लिए परेशान नहीं होना पड़े। सीधी कनेक्टिविटी होने से आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट तक सवा घंटे में पहुंचा जा सकेगा। सीएम की बैठक में एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल व मेट्रो दोनों का परिचालन का निर्णय लिया गया है। इससे रैपिड रेल और मेट्रो से दोनों एयरपोर्ट कनेक्ट हो जाएंगे।

ग्रेनो वेस्ट के लिए लाइफ लाइन साबित होगी रैपिड रेल
परियोजना के मूर्तरूप लेने पर न सिर्फ नोएडा एयरपोर्ट बल्कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट व ग्रेटर नोएडा के निवासियों को काफी लाभ होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए तो लाइफ लाइन साबित होगी। दरअसल अभी ग्रेटर नोएडा वेस्ट व ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद पहुंचना आसान नहीं है। जिनके पास निजी वाहन नहीं है, उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। सार्वजनिक परिवहन के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है।
2031 तक पूरा करने का लक्ष्य
पूर्व में तैयार की गई फिजिबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद आरआरटीसी से वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक चलने वाली रैपिड रेल का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य 2031 रखा गया है। प्रथम चरण का काम गाजियाबाद से कासना तक किया जाएगा। इसके निर्माण पर 9,798 करोड़ रुपये व द्वितीय चरण में कासना से एयरपोर्ट तक के निर्माण पर 6391 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 20, राज्य सरकार की 50 व नायल की 30 फीसदी होगी। फिजिबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक इस रूट पर 2031 में 2.67 लाख लोग रोजाना यात्रा करेंगे।



प्रस्तावित स्टेशन -

1़ गाजियाबाद आरआरटीएस
2़ गाजियाबाद साउथ

3़ ग्रेटर नोएडा वेस्ट (सेक्टर-4)

4़ ग्रेटर नोएडा (सेक्टर-2

5़ नॉलेज पार्क- 5

6़ सूरजपुर

7़ परी चौक

8़ इकोटेक-6

9़ दनकौर
10़ यीडा नॉर्थ (सेक्टर-18)

11़ यीडा सेंट्रल (सेक्टर-21, 35)

12़ जेवर एयरपोर्ट

नोट : डीपीआर में स्टेशनों की संख्या जरूरत के हिसाब से घटाई या बढ़ाई जा सकती है। रैपिड रेल कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर ही रूकेगी, ताकि यात्री कम समय में एयरपोर्ट पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed