{"_id":"5cfbf2d8bdec220729257b90","slug":"raod-block-for-becouse-electricy-problem-mewat-news-noi4423638126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्या, रास्ता जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्या, रास्ता जाम किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की समस्या, रास्ता जाम किया
पुन्हाना। रमजान का महिना क्या गया लोगों के घरों से जैसे बिजली ही चली गई। रमजान खत्म होते ही एक बार फिर बिजली की समस्या खड़ी हो गई। बिजली की समस्या से जूझ रहे पुन्हाना के वार्ड 12 के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने होडल-नगीना रोड को जाम कर दिया। लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक लगे जाम की वजह से होडल-पुन्हाना रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी चौकी पुलिस ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। हालांकि लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया गया और पर्याप्त बिजली नहीं दी गई तो फिर रोड जाम कर सरकार व बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
वार्डवासी मोहम्मद इरफान, तालीम, तारीफ, मुस्तफा व हाजी इसाक ने बताया कि उनके वार्ड का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से खराब पड़ा है। जिससे उन्हें भीषण गर्मी के इस मौसम में भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली न मिलने से पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। गर्मी से बुर्जुग और बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। रात में छत पर सोना पड़ रहा है। वार्ड में मच्छरों की भरमार है। ट्रांसफार्मर को ठीक कराने को लेकर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की है लेकिन आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला है। मजबूर होकर उन्हें विरोध जताना पड़ा। वहीं मामले को लेकर निगम के एसडीओ हर्ष गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठीक कराया जा रहा है, जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।